एक्सप्लोरर

Jaggery Tea: वेट लॉस से लेकर फ्लू से बचाने तक, खाली पेट गुड़ की चाय पीने के कई फायदे, जानें

गुड़ विटामिन, कॉपर, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाता है.

Jaggery Tea Benefits: सर्दियों से बचने के लिए खाए जाने वाले सुपरफूड्स में गुड़ भी शुमार है. गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए इन्हें सर्दियों के लिए काफी फायदेमंद समझा जाता है. हालांकि इसका सेवन कई लोग गर्मी में भी करते हैं. गुड ठंड के मौसम को और ज्यादा सुखद बनाने का काम करते हैं. गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी, जुकाम और कफ से आपको राहत पहुंचाने में ये काफी मदद कर सकता है. गुड़ एक नेचुरल स्वीटनर होता है, जो न सिर्फ टेस्ट में बढ़िया होता है, बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिटस् भी होते हैं. गुड़ विटामिन, कॉपर, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर को अलग-अलग तरह से फायदा पहुंचाता है. इसका सेवन कुछ लोग पानी के साथ मीठे के रूप में करते हैं. जबकि कुछ लोग चाय के रूप में भी इसको लेना पसंद करते हैं.  

सर्दियों का यह सुपरफूड हाई प्रोसेस्ड शुगर का एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसलिए आप गुड़ की चाय को अपनी फूड हैबिट्स में शामिल कर सकते हैं. खाली पेट गुड़ की चाय पीने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं. आइए जानते हैं उन फायदों के बारे में. 

सर्दियों में खाली पेट गुड़ की चाय पीने के फायदे  

1. एक बेहतर डिटॉक्स ड्रिंक

हमारे शरीर को उन सभी टॉक्सिन को बाहर निकालने की जरूरत होती है, जो भविष्य में चलकर हानिकारक साबित हो सकते हैं. खाली पेट गुड़ की चाय पीने से खून की अशुद्धियों को दूर करने में काफी सहायता मिल सकती है. यह चाय लीवर के लिए भी एक बेहतरीन क्लींजर है. क्योंकि ये शरीर से सभी हानिकारक जहरीले पदार्थों को प्रभावी ढंग से बाहर निकालता है. ये शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मददगार है. रोजाना गुड़ की चाय पीने से स्किन में चमक पैदा होती है. यह हमारे आंत के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह एसिडिटी, डाइजेशन, कब्ज और पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करता है.

2. वजन घटाने में मददगार

अगर आप वजन घटाने के लिए अपने रूटीन में कुछ हेल्दी फूड शामिल करना चाहते हैं तो आप गुड़ की चाय को शामिल कर सकते हैं. गुड़ की चाय का सबसे ज्यादा फायदा आपको तब मिलेगा जब आप इसका सेवन खाली पेट करेंगे. गुड़ में विटामिन C, B1, B6, जिंक, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों होते हैं, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम के लिए काफी जरूरी हैं. इसके अलावा, यह फाइबर से भी भरपूर होता है, जिसके कारण हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है. आपको अगर वजन कम करना है तो रोजाना सुबह एक कप गुड़ की चाय पिएं और फिर एक्सरसाइज करें. इससे आपको जल्द ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे.

3. फ्लू बचाने में कारगर 

सर्दियों में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, खांसी जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं. कई लोगों को तो बार-बार इन समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है. ऐसे लोग अपने रूटीन में गुड़ की चाय को शामिल कर सकते हैं. ये शरीर के लिए एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर है. गुड़ की चाय शरीर को मौसमी फ्लू से भी बचाता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर को किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाने में काफी मदद करते हैं और शरीर को मजबूत और हेल्दी रखने का काम करते हैं. गुड़ न केवल आपके पकवानों में मिठास भरने का काम करता है, बल्कि यह आपके शरीर को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार है.

ये भी पढ़ें: Jaggery Tea Recipe: सर्दियों में फिट रहने के लिए ट्राई करें इस मसालेदार गुड़ की चाय, ये रही रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
This Drink Is The Best: सोल कढ़ी या कोकम शरबत... गर्मियों में कौन रखता है ज्यादा हाइड्रेट?
सोल कढ़ी या कोकम शरबत... गर्मियों में कौन रखता है ज्यादा हाइड्रेट?
World's Best Tea: भारतीय मसाला चाय का दुनिया में बजा डंका, बनी विश्व की नंबर-1 टी, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय मसाला चाय का दुनिया में बजा डंका, बनी विश्व की नंबर-1 टी, देखें पूरी लिस्ट
Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी
घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
खान सर कोचिंग मामला: रोशन आनंद सहित 3 गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री बोले- 'अगले 3 महीने में…'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
90 मिनट के मैच में एक के बाद एक लगे 25 गोल, भारतीय बेटियों ने सिंगापुर को रौंद रच डाला इतिहास  
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
मानसून को कमजोर कर सकता है अल-नीनो, जानें कौन सी फसलों पर सबसे ज्यादा रहेगा असर?
Embed widget