एक्सप्लोरर

Healthy Evening Snacks: आलू नहीं बल्कि दाल का यह समोसा, शाम की चाय के साथ बेहद टेस्टी लगेगा ये स्नैक

Dal Samosa Recipe: आलू नहीं बल्कि दाल के इस समोसे को खाकर आपको मजा आ जाएगा. शाम की चाय के साथ खाने के लिए हेल्दी स्नैक को बनाने के लिए आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

Dal Samosa Recipe: आपने अभी तक वेज और नॉनवेज की वैरायटी के समोसे खाए होंगे, लेकिन क्या आपने प्रोटीन रीच समोसा (Samosa) खाया है. नहीं न, तो आज हम आपको एक अनोखे समोसे की रेसिपी से मुखातिब करा रहे हैं. जिसे शाम की चाय के साथ स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. यह काफी हेल्दी भी है और टेस्टी भी. हम आपको दाल समोसा (Monng Dal Samosa) की रेसिपी (Recipe) बता रहे हैं जिसे आप मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. यकीन मानिए समोसे की स्टफिंग को चखकर वह एक बार जरूर हैरान रह जाएंगे कि ये आलू के बगैर भी अच्छी लग सकती है.

दाल समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा 2 कप
  • तेल
  • नमक
  • मूंग दाल आधा कप
  • हींग
  • हरी मिर्च
  • अदरक
  • घी या तेल
  • धनिया पाउडर
  • भुने जीरे का पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • सौंफ दरदरी कुटी हुई
  • आमचूर पाउडर
  • चीनी 

दाल के समोसा बनाने का तरीका
हेल्दी मूंग दाल समोसा बनाने के लिए सबसे पहले दाल को 3 घंटे के लिए धो कर भिगो कर रखें. अब दाल को मिक्सी में अदरक और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. अब इसमें पिसी हुई दाल, हींग, नमक और सारे मसाले डाल कर अच्छे से भूनें. जब यह सूख जाएं तो गैस बंद कर के मसाले को ठंडा करने के लिए प्लेट में निकाल लें. 

अब एक बर्तन में मैदा लें इसमें बेकिंग सोडा और नमक डालें. फिर इसमें तेल डालकर आटे को अच्छे से हाथ से मसलें. पानी की मदद से आटा को समोसा के लिए गूंद लें. आटे को हल्के गीले कपड़े से ढाक दें. आधे घंटे बाद आटे को एक बार और अच्छे से मसलकर इसकी लोई बना लें.

अब इन्हें रोटी की तरह बेल लें. बीच में दाल वाली स्टफिंग को डालें और रोटी के किनारों पर अंगुलियों की मदद से हल्का पानी लगा दें और समोसा का आकार देते हुए इसे पैक कर दें. बाकि सभी लोई के साथ भी ऐसे ही करें. जब सब समोसे पैक हो जाएं तो कढ़ाई में तेल डाल कर अच्छी तरह गर्म हो जाने दें. फिर समोसे को तेल में डाल कर सुनहरा (Golden Fry) होने तक तल लें. लीजिए तैयार है आपके टेस्टी और हेल्दी मूंग दाल वाले समोसे. 

ये भी पढ़ें:

Lunch Box Recipe: बच्चों को लंच बॉक्स में बनाकर दें पालक बिरयानी, हेल्थ के साथ टेस्ट में भी है लाजवाब

Web Series Addiction: खतरे में डाल सकती है वेब सीरिज और सीरियल की लत, जानें इसका बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget