एक्सप्लोरर

Healthy Snacking: अब शाम की चाय का साथी न बनाएं समोसा, पकौड़ा और नमकीन को, चुनें ये हेल्दी ऑप्शंस

Evening Snack: दिन की शुरुआत भले ही कितने भी हेल्दी नाश्ते से हो लेकिन शाम आते-आते चाय के साथ कुछ ऊट-पटांग खाने की क्रेविंग होने ही लगती है.

Healthy Snacks With Evening Tea: इंडियन फैमिलीज में शाम की चाय एक रिचुअल जैसी है. शाम होते ही लगभग हर घर के गैस चूल्हे पर चाय की पत्तियां उबलने लगती हैं. साथ देने के लिए तलाशे जाते हैं स्नैक्स के ऑप्शन. ऐसे में ज्यादातर लोग अनहेल्दी चीजें जैसे समोसा, पकौड़ा, बिस्किट, नमकीन वगैरह चुन लेते हैं. दिन भले ही हेल्दी खाना खाकर कटा हो लेकिन शाम होते-होते मन तले भुने की तरफ जाने लगता है. समोसा, पकौड़ी, कचौड़ी ऐसे आइटम हैं जो कभी कभार तो चुने जा सकते हैं लेकिन इन्हें जल्दी-जल्दी नहीं खाना चाहिए. जानते हैं शाम के स्नैक्स को कैसे हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं.

मखाना भेल –

मखाने में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं और ये स्वाद में भी बहुत अच्छे लगते हैं. इसे बनाने के लिए मखानों को कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर भून लें. अब इसे बाउल में निकालें और बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, धनिया मिर्च डालें और मिला लें. इसमें काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस भी डालें और चाहें तो मीठी चटनी से खट्टा-मीठा टेस्ट दें. आपकी हेल्दी और टेस्टी मखाना भेल झटपट तैयार है.

कर्ड सैंडविच –

हंग कर्ड लें और इसमें आधी से कुछ कम मात्रा में पनीर मैश कर दें. अब इसमें अपनी पसंद की सब्जियां बारीक काटकर डालें जैसे प्याज, गाजर, धनिया, मिर्च, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी आदि और मिला लें. इसमें काली मिर्च और नमक के अलावा कोई मसाला एड न करें. अब इस मिक्सचर को मल्टीग्रेन ब्रेड पर लगाकर सैंडविच बना लें.

दाल के कबाब –

इस रेसिपी को आप तैयार करके फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और जब चाहें कबाब सेंककर चाय के साथ परोस सकते हैं. इसके लिए चना दाल और मसूर दाल बराबर मात्रा में रातभर भिगोकर उबाल लें और कटहल को उबालकर पीस लें. अब दाल के उबले मिक्सचर में पिसा कटहल डालें और बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालें. इसमें मैस किया पनीर मिलाएं और गर्म मसाला, चाट मसाला, काला नमक, काली मिर्च डालकर मैस कर लें और फ्रिज में एयर टाइट डिब्बों में स्टोर कर दें. जब कबाब बनाने हों टिक्की बनाकर तवे पर सेक लें.

मल्टीग्रेन इडली –

केवल सूजी या चावल की इडली की जगह आप मल्टीग्रेन इडली भी बना सकते हैं. इसमें चावल के साथ और भी मिक्सचर जैसे बाजरा, रागी, ज्वार आदि को मिलाएं और थोड़ा सा आटा भी डालें. मेथी के बीज डालना न भूलें. इसे मिलाकर फुला लें. आप बाजार से मल्टीग्रेन मिक्सचर ला सकते हैं. इनमें अपनी मनपसंद सब्जियां डालकर इडली बनाएं और चाय के साथ गरमा-गरम परोसें. साथ में मूंगफली के दाने की चटनी भी बना सकती हैं. इसी का डोसा भी बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें-
फिट रहने के लिए जरूरी नहीं है शुगर छोड़ना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget