एक्सप्लोरर

Benefits of soaking: इन 4 चीजों को रोज भिगोकर खाएं, मिलेगा दोगुना फायदा, कभी नहीं होगी प्रोटीन-कैल्शियम की कमी 

Soaking Benefits: खाने की कुछ चीजों को भिगोकर खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा. इससे शरीर में खून तेजी से बनेगा. साथ ही प्रोटीन-कैल्शियम की कमी की समस्या भी दूर होगी.

Benefits of soaking Food Items: खाने की कुछ चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो इससे आपको दोगुना फायदा मिलेगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब आप रातभर इन चीजों को पानी में भिगोकर रखते हैं और अगले दिन सुबह खाते हैं तो इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है. इससे आपको भरपूर पोषण मिलता है और शरीर को जरूरी एनर्जी मिलती है.

खून की कमी, थकान और कमजोरी की समस्या में इन चीजों को खाना आपको तुरंत फायदा पहुंचाता है. बादाम के अलावा नियमित रूप से मेथी और अलसी के बीज, किशमिश और हरी मूंग को भिगोकर खाएं. जानिए इसके फायदे-

किशमिश

किशमिश में मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन की मात्रा होती है. नियमित रूप से भीगी हुई किशमिश खाने से शरीर में कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को कम करने में मदद​ मिलती है. एनीमिया और किडनी स्टोन की समस्या भी इसका सेवन फायदेमंद होगा. इसे खाना स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करेगा. किशमिश को सौंफ के साथ रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसे खाएं. इससे एसिडिटी की समस्या दूर होगी.

हरी मूंग

हरी मूंग दाल में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी की भरपूर मात्रा होती है. इससे कब्ज की समस्या दूर होगी. साथ ही इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की मरीजों को फायदा पहुंचाती है. मूंग में एंटीऑक्सिडेंट्स की भी अच्छी मात्रा होती है. इससे डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है.

अलसी के बीज

अलसी के बीज को भी भिगोकर खाना आपके लिए फायदेमंद होगा. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है. अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो अलसी का सेवन लाभकारी होगा.

ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. अलसी में डायटरी फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा है. सुबह खाली पेट अलसी के भिगोए हुए बीजों का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा.

मेथी के बीज

मेथी के बीज में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. कब्ज की समस्या को दूर करने का ये बेहतरीन उपाय है. एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में डालकर सुबह खाली पेट इसे खाएं. डायबिटीज के मरीजों में इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है. पीरियड्स के दर्द में भी इससे आराम मिलता है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में पीते हैं 'खस शर्बत', तो जानें इसे पीने का सही तरीका, इन बीमारियों का है रामबाण इलाज

यह भी पढ़ें: इस तरह बनाएं दही-लहसुन की चटपटी चटनी, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget