एक्सप्लोरर

Dahi-Garlic Chutney Recipe: इस तरह बनाएं दही-लहसुन की चटपटी चटनी, खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Dahi-Garlic Chutney: दही-लहसुन की इस तरह बनी चटनी का टेस्ट लाजवाब होगा और एक बार बनाने के बाद आप इसे दो हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं. जानिए बनाने का तरीका-

Curd-Garlic Chutney Recipe: दही-लहसुन की चटनी शायद आपने पहले भी बनाई हो, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप दही-लहसुन की टेस्टी चटनी आसानी से बना सकते हैं और ये खाने में भी इतनी लाजवाब होगी कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

दही-लहसुन की इस तरह बनी चटनी राजस्थान में काफी पॉपुलर है और अक्सर शादियों में बनाई जाती है. हालांकि रेगुलर खाने में भी लोग इसे काफी पसंद से खाते हैं. एक बार बनाने के बाद आप इसे दो हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं. जानिए बनाने का तरीका-

ये चीजें होंगी जरूरी

  • धनिया- 3 चम्मच
  • काली मिर्च-1 छोटी चम्मच
  • लौंग- 7 से 8
  • दालचीनी- डेढ़ से दो इंच 
  • इलायची- 7
  • देशी घी- दो-दो चम्मच
  • लहसुन- 75 ग्राम
  • अदरक- 50 ग्राम
  • हरी मिर्च- 25 ग्राम
  • दही- 2 कप ( 500 ग्राम)
  • नमक- 1 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 5 चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 7 से 10 पत्ते
  • नींबू का रस- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कड़ाही गर्म कर लें. इसमें खड़े-सूखे मसाले साबुत धनिया, लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च और दालचीनी को डालकर रोस्ट कर लें. दो से तीन मिनट तक इसे अच्छे से भून लें. इससे चटनी में टेस्ट अच्छा आएगा.
  • मसालों को रोस्ट करने के बाद इसे ग्राइंड करके, इसे पाउडर फॉर्म में तैयार कर लें.
  • अब कड़ाही में घी डालें और इसमें लहसुन डालकर भूनें. 1 मिनट तक इसे रोस्ट करने के बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें. इसे भी दो से तीन मिनट तक भूनें. ऐसा करने से इसका टेस्ट बढ़ेगा और चटनी को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं.
  • अब इन सभी चीजों को मिक्सर में अच्छे से पीस लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें.
  • एक बाउल में डेढ़ कप फ्रेश दही लें. इसमें भूने मसाले और पेस्ट को अच्छे से मिलाएं.
  • इस पेस्ट में तीन से चार टेबलस्पून कश्मीरी मिर्च और एक चम्मच नमक मिलाएं.
  • अब कड़ाही में घी डालकर दोबारा गर्म करें. इसमें एक चम्मच जीरा और करी पत्ता डालें. इसके बाद इसमें दही और मसाले वाला पेस्ट डाल दें. 
  • इसे 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. दही फटे न इसलिए इसे चलाते रहे. जब इसमें उबाल आ जाए तो आप देखेंगे कि दही, घी छोड़ना शुरू कर देगी.
  • फ्लेम को मीडियम रखें और कुछ देर तक इसे ढककर पकाएं. इसे बीच-बीच में चलाते रहें. दही जब पूरी तरह से घी छोड़ दे. अब इसमें नींबू डालें. ये प्रिजर्वेटिव का काम करेगा. 
  • चटनी को कांच के जार में स्टोर कर लें. सब्जी बनाने का मन न हो तो आप इस चटनी के साथ भी रोटी या चावल खा सकते हैं. ये टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होगी.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक, जानलेवा बीमारियों से बचाते हैं ये आसान लाइफस्टाइल टिप्स

यह भी पढ़ें: सरसों सीड्स हैं बहुत लाभकारी, कई बीमारियों से बचाव की आसान दवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
सिर्फ एक कटोरी बेसन और बगैर सेव बन जाएगी सेव टमाटर की सब्जी, यहां जानें
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम
बगैर फ्रिज भी ताजी रहेंगी सब्जियां, इन तरीकों से आसान बनेगा काम

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget