एक्सप्लोरर

Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए इन दो चीजों का करें यूज, डैंड्रफ भी होगा दूर

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लोग कई प्रयास करते हैं. लेकिन फिर भी उन्हें राहत नहीं मिलती. अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो नारियल तेल के साथ इस चीज को मिलाकर लगा सकते हैं.

लंबे और घने बाल रखना अधिकतर लड़कियों को पसंद होता है. ऐसे में कुछ लड़कियां आए दिन अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए कई घरेलू उपाय करती है. लेकिन फिर भी उन्हें आराम नहीं मिलता है. कुछ लड़कियां तो ऐसी होती है, जो मेडिकल ट्रीटमेंट की भी सहायता लेती है. लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिलता है. अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने बालों पर लगाते हैं, तो आपको कुछ ही दिनों में असर देखने को मिलेगा.

नारियल तेल और मेथी दाने

हम बात कर रहे हैं नारियल तेल और मेथी दाने की यह दोनों ही बालों के लिए काफी फायदेमंद माने गए हैं. नारियल तेल में फैटी एसिड मौजूद होता है, जो बालों को मॉइश्चराइजर करता है और उन्हें मजबूत बनाता है. वही मेथी दाने में प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो बालों को लंबा करने में काफी मदद करते हैं. इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को लंबा, घना और डैंड्रफ मुक्त बना सकते हैं.

मेथी दाना हेयर पैक

आप नारियल तेल और मेथी दाना से हेयर पैक बना सकते हैं. इसके लिए आपको मेथी दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा. अगली सुबह मेथी दानों को पानी से निकाल कर पीस लें और पेस्ट बना ले. इस पेस्ट में नारियल तेल को मिलाएं और अच्छे से घोल लें. फिर मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगाएं. इसके बाद आप शैंपू से बालों को धो लें.

इसके अलावा आप नारियल तेल और मेथी दाने दोनों को मिलाकर तेल बना सकते हैं. आपको एक पेन में नारियल तेल को गर्म करना होगा. इसमें मेथी दाने डालने होंगे और हल्का सुनहरा होने तक इस भूनते रहे, फिर गैस बंद कर तेल को ठंडा कर ले. इस तेल को अपने बालों और स्कैल्प के ऊपर लगाएं. ऐसा आप रात में सोने से पहले करें, रात भर अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें. फिर सुबह उठकर शैंपू से अपने बाल धो लें. इन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बना सकते हैं.

डैंड्रफ की समस्या होगी दूर

यही नहीं यह डैंड्रफ की समस्या को दूर करने में भी काफी मदद करता है. आप अगर चाहे तो इन हेयर पैक में एलोवेरा जेल, दही या शहर भी मिला सकते हैं. ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें. ध्यान रहे बालों को धोने के बाद हमेशा कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें. अगर आप रोजाना अपने बालों का ध्यान रखते हैं, तो आपके बाल मजबूत होंगे और झड़ने की समस्या दूर होगी. इन उपायों से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो आप मेथी दाना और नारियल तेल का इस्तेमाल करना बंद कर दें, साथ ही डॉक्टर की सलाह जरूर है.

यह भी पढ़ें- Feet Tanning: सैंडल पहनने से आपके पैरों में भी पड़ जाते हैं निशान, तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
Kashmiri Watch: कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत
कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत
हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं कश्मीरी चूड़ियां, खिल जाएंगी गोरी कलाइयां
हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं कश्मीरी चूड़ियां, खिल जाएंगी गोरी कलाइयां

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget