एक्सप्लोरर

Coronavirus new variant: क्या बच्चों को वायरस का बदला रूप ज्यादा आसानी से संक्रमित कर सकता है?

कोरोना वायरस की नई किस्म पुरानी किस्मों के मुकाबले बच्चों को ज्यादा आसानी से संक्रमित करने की क्षमता रखती है. विशेषज्ञ वायरस की नई किस्म से मरीजों और वैक्सीन पर पड़नेवाले प्रभाव को समझने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं.

Coronavirus new variant: वैज्ञानिकों ने चेताया है कि कोरोना वायरस की नई किस्म बच्चों को ज्यादा आसानी से संक्रमित कर सकती है. विशेषज्ञ वायरस की नई किस्म से मरीजों और वैक्सीन पर पड़नेवाले प्रभाव को समझने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं. इम्पीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पूर्व लंदन में संक्रमण के डेटा देखने से पता चला कि अन्य किस्मों के मुकाबले नई किस्म से बच्चों में संक्रमण की दर ज्यादा है.

कोरोना वायरस की नई किस्म के हवाले से बड़ी खबर

उन्होंने कहा, "ऐसा संकेत मिलता है कि वायरस की नई किस्म बच्चों को ज्यादा संक्रमित करने की क्षमता रखती है. शायद इस हवाले से कुछ अंतर को स्पष्ट किया जा सके मगर हमें डेटा में दिखाई नहीं दिया." उन्होंने बताया, "इंग्लैंड में लॉकडाउन के दौरान हमने बच्चों में वायरस के हवाले से उम्र के बंटवारे को देखा था, हमें ध्यान रखना चाहिए कि लॉकडाउन में व्यस्क लोगों के संपर्क को सीमित कर दिया गया था मगर स्कूल अभी खुले हैं, हमने 5-6 हफ्तों के दौरान 15 साल से कम उम्र के बच्चों में वायरस की नई किस्म को लगातार ज्यादा देखा है."

उन्होंने बताया कि इस हवाले से रिसर्च जारी है, फिलहाल ये विचार है क्योंकि अभी कुछ साबित नहीं हुआ है. फिर भी अगर ये सही साबित हुआ तो इससे बच्चों में संक्रमण के मामलों को समझा जा सकेगा. ब्रिटिश सरकार की सलाहकार ग्रुप की सदस्य प्रोफेसर वेंडी बार्कले ने बताया, "हम ये नहीं कह रहे हैं कि वायरस की नई किस्म खासकर बच्चों को निशाना बना रही है या उसमें बच्चों को संक्रमित करने की क्षमता ज्यादा है, मगर हम जानते हैं कि कोविड-19 व्यस्कों की तुलना में बच्चों को प्रभावित करने में ज्यादा दक्ष है."

बच्चों को ज्यादा आसानी से संक्रमित करने की क्षमता

उन्होंने कहा कि एक विचार ये है कि नई किस्म बच्चों में उन कोशिकाओं को संक्रमित करने में ज्यादा कामयाब साबित हो रही है, जिसमें वायरस की पुरानी किस्मों को संघर्ष करना पड़ता था. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पीटर होरबे ने कहा कि डेटा के शुरुआती परीक्षण के बाद वैज्ञानिक वायरस के बदले नए रूप के खतरों के हवाले से अब ज्यादा आश्वस्त हैं.

FYI | Covid-19 के नए mutant strain के बारे में क्या है सच और क्या है अफ़वाह? Ep. 40

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की दोपहर एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिकों ने मुलाकात की. हमने तमाम डेटा का एक बार फिर मुआयना किया. उस दोपहर की मीटिंग का निष्कर्ष है कि हम अब ज्यादा आश्वस्त हैं कि वायरस की ये नई किस्म अन्य किस्मों के मुकाबले ट्रांसमिशन में बढ़त रखती है. वैज्ञानिक रिसर्च से ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि योजनाबद्ध वैक्सीन अभी भी प्रभावी होगी या नहीं. प्रोफेसर बार्कले से पूछा गया कि वैक्सीन के प्रभाव को लेकर कितनी आश्वस्त हैं? उन्होंने जवाब दिया, "हम पूरी तरह इस वक्त आश्वस्त नहीं हैं और बहुत जरूरी है कि बहुत तेजी से कुछ विश्लेषण किया जा सके."

टीवी एक्टर मोहित मलिक और एक्ट्रेस अदिति मलिक 10 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स, ऐसे व्यक्त की ख़ुशी

इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी का पहला टेस्ट खेलना संदिग्ध, छह हफ्तों का आराम जरूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं राजस्थानी स्टाइल मिर्च के टपोरे? शानदार आएगा स्वाद
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन

Embed widget