एक्सप्लोरर

Coronavirus: अल्कोहल से बने प्रोडक्ट की तरह अल्कोहल फ्री हैंड सैनेटाइजर भी वायरस को मारने में कारगर- रिसर्च

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने साधारण हैंड सैनेटाइजर को भी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी बताया है.शोधकर्ताओं ने बैन्जलकोलियम क्लोराइड और दूसरे यौगिकों के प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन किया.

कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही विशेषज्ञ लोगों को हैंड सैनेटाइजर इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे हैं. उनका कहना है कि वायरस को मारने के लिए हैंड सैनेटाइजर में कम से कम 60 अल्कोहल होना चाहिए. लेकिन नए शोध से पता चला है कि अल्कोहल फ्री हैंड सैनेटाइजर भी वायरस को खत्म करने में प्रभावी है.

अल्कोहल फ्री हैंड सैनेटाइजर भी कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी

शोधकर्ताओं ने बिना अल्कोहल वाले चार सैनेटाइजर प्रोडक्ट पर शोध किया और पाया कि उनमें से तीन से 15 मिनट में कोरोना वायरस का 99.9 फीसद खात्मा हो गया. शोधकर्ताओं ने बैन्जलकोलियम क्लोराइड और दूसरे यौगिकों के असरदार होने का तुलनात्मक अध्ययन किया. बैन्जलकोलियम क्लोराइड अल्कोहल फ्री हैंड सेनेटाइजर में आम तौर से इस्तेमाल किया जाता है.

अमेरिका के ब्रिघम यन्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता बेन्जामिन ओगिलाइव ने बताया, "हमारे शोध के नतीजे से पता चला है कि अल्कोहल फ्री हैंड सैनेटाइजर भी उसी तरह काम करता है. अगर हम उसके इस्तेमाल को लाजिमी कर दें तो कोरोना के फैलाव में बहुत हद तक कमी आ सकती है." अल्कोहल फ्री हैंड सैनेटाइजर पहले सामान्य जुकाम और मौसमी फ्लू का कारण बननेवाले वायरस समेत दूसरे वायरस के खिलाफ भी प्रभावी साबित हुए हैं.

शोधकर्ताओं ने बताया कोरोना का फैलाव बहुत हद तक हो सकता काबू

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये उन लोगों की जिंदगी को ज्यादा आसान बना सकता है जिनको अधिक हाथ साफ करना पड़ता है खास कर हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए. गौरतलब है कि ये पहली बार है जब किसी शोध में आम सैनेटाइजर ने हौसलामंद नतीजा दिया जिसकी बुनियाद पर विशेषज्ञों ने बिना अल्कोहल के तैयार हैंड सैनेटाइजर के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का मशविरा दिया.

जर्नल ऑफ हॉस्पिटल इंफेक्शन में प्रकाशित अमेरिकी शोध के मुताबिक, बिना अल्कोहल के तैयार किया गया हैंड सैनेटाइजर भी वायरस को मारने में असरदार साबित हुआ है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का आधिकारिक निर्देश है कि है कि 'संक्रमण और बीमार पड़ने के खतरे को कम करने के लिए सबसे बेहतर उपाय आम साबुन और पानी से हाथ धोना है'.

अगर ये संभव न हो, तो सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की गाइडलाइन्स के मुताबिक, लोगों को अल्कोहल से तैयार हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें अल्कोहल की 60 फीसद मात्रा हो. नया शोध करनेवाली टीम का मानना है कि उनकी खोज 'वास्तव में हैंड सैनेटाइजर पर सरकारी दिशा निर्देश में बदलाव का मौका मुहैया करा सकती है'.

Bigg Boss 14 को मिले ये 4 फाइनलिस्ट्स, इन कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, T20 सीरीज से इसलिए हटे स्टार्क

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर
हवा में घुले PM2.5 बढ़ा सकते हैं अस्पताल जाने का खतरा, 21 दिन तक असर

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget