एक्सप्लोरर

चावल के पानी में कौन से विटामिन होते हैं? जानिए इसके फायदे और लगाने का सही तरीका

राइस वाटर में काफी ज्यादा मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. आइए इसे लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानें.

राइस वॉटर का इस्तेमाल सालों से ब्यूटी ट्रीटमेंट में किया जाता है. कोरियाई महिलाएं अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए चावल के पानी का काफी ज्यादा इस्तेमाल करती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें काफी ज्यादा विटामिन और मिनरल्स होते हैं. जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं. आज हम इस बारे में विस्तार से बताएंगे कि चावल में कौन-कौन से विटामिन होते हैं जिसे लगाने से त्वचा चमकने लगता है. 

चावल के पानी में कौन से विटामिन पाए जाते हैं? 

चावल के पानी में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन बी1, विटामिन बी3, विटामिन बी5 और विटामिन बी6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. विटामिन बी1 त्वचा को स्वस्थ रखने और उसमें चमक लाने में मदद करता है. विटामिन बी2 त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे रूखा होने से बचाता है. विटामिन बी3 त्वचा की रंगत निखारने और झुर्रियों से बचाने में मदद करता है. विटामिन बी5 त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है.

विटामिन बी6 त्वचा को मुंहासों से बचाता है और उसे स्वस्थ रखता है. विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे जवां बनाए रखता है. चावल का पानी चेहरे पर लगाने के फायदे चावल का पानी त्वचा को निखारने और उसमें चमक लाने में मदद करता है. यह त्वचा को नमी देता है और उसे रूखा होने से बचाता है.

चावल के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं

चावल का पानी त्वचा की रंगत निखारने और उसे एक समान बनाने में मदद करता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं. चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं. यह सनबर्न से राहत दिलाने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक देता है.

 त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए: चावल का पानी त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है. यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है और इसे कई समस्याओं से बचाता है.

ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचना है तो रोजाना खाली पेट जरूर करें एक्सरसाइज, स्ट्रोक का जोखिम होगा कम

चावल के पानी का इस्तेमाल कैसे करें?

चावल के पानी का इस्तेमाल आप फेस टोनर और फेस मास्क के तौर पर कर सकते हैं. आप चावल के पानी से अपना चेहरा भी धो सकते हैं. एक कटोरी में आधा कटोरी चावल डालें और फिर उसमें पानी मिला लें. अब 2 घंटे बाद इस पानी से अपनी त्वचा को साफ करें. हालांकि, अगर आपको चावल से एलर्जी है, तो इसे अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget