एक्सप्लोरर

मेकअप करने के बाद आप भी छोड़ देती हैं अपने ब्रशेज? तो आज ही बदल दीजिए ये आदत

मेकअप करने के बाद इसे रिमूव करना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी किट्स की साफ सफाई भी है. इस आर्टिकल में हम जानेंगें किस तरह से मेकअप किट्स को हाइजीनिक रखा जाए.

Makeup Hygiene: ज्यादातर लड़कियां इस बात से इत्तेफाक रखती होंगी कि मेकअप करना जितना सुखद महसूस होता है, उनके किट्स को साफ करना उतना ही सरदर्द देता है. नतीजतन हम उन्हें साफ करने में आलस कर जाते हैं और अगली बार फिर मेकअप ब्रश, स्पंज या दूसरे एक्सेसरीज को बिना साफ किए ही इस्तेमाल करने लग जाते हैं. अगर आप में भी यह आदत है, तो समय आ गया है कि इसे तुरंत बदल लिया जाए. हेल्दी स्किन को बढ़ावा देने के लिए मेकअप किट की साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है क्योंकि इनमें बैक्टीरिया और कीटाणुओं का खतरा बढ़ सकता है. आइये जानते हैं मेकअप किट्स और ब्रशेज को साफ करने का सही तरीका.

मेकअप किट की सफाई कैसे रखें?

1. मेकअप ब्रश नियमित रूप से साफ करें

स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए ब्रश को नियमित रूप से साफ़ करें. इसके लिए हल्के ब्रश क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपके पास ये नहीं है, तो हल्के साबुन और गर्म पानी का घोल भी बना सकते हैं. ब्रशेज को इस मिक्स्चर में घुमाएं और अच्छी तरह से धोने के बाद हवा में सूखने दें.

2. क्रीम और लिक्विड प्रोडक्ट को साफ करें

क्रीम या लिक्विड बेस्ड वाले प्रोडक्ट बैक्टीरिया के खतरे के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं. खासतौर से स्पंज को साफ करने के लिए अल्कोहल स्प्रे या विशेष मेकअप सैनिटाइजिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें.

3. डिस्पोजेबल एप्लिकेटर

मस्कारा और लिप ग्लॉस जैसे प्रोडक्ट्स के लिए, जब भी संभव हो डिस्पोजेबल एप्लिकेटर का इस्तेमाल करें. खासकर पार्लर में इन बातों का ध्यान रखें, इससे दूसरे व्यक्ति में इंफेक्शन को रोकने में मदद मिलेगी. 

4. पाउडर प्रोडक्ट की सफाई

पाउडर-बेस्ड प्रोडक्ट, जैसे आईशैडो और ब्लश, को अल्कोहल बेस्ड टोनर से भी साफ किया जा सकता है. उत्पाद की सतह पर हल्के से अल्कोहल बेस्ड टोनर छिड़कें और इसे हवा में सूखने दें. ध्यान रखें कि ज्यादा स्प्रे न करें इससे प्रोडक्ट खराब हो सकता है.

5. मेकअप बैग साफ रखें

मेकअप बैग में धूल और गंदगी न जमा होने दें. बैग को खाली करें और अंदर बाहर दोनों ओर एक नम कपड़े से पोंछ लें. मेकअप प्रोडक्ट्स को वापस रखने से पहले खुली हवा में पूरी तरह से सुखा लें.

6. हाथ जरूर धोएं

मेकअप अप्लाई करने से पहले हाथ जरूर साफ कर लें. ऐसा करने से चेहरे और मेकअप प्रोडक्ट्स पर बैक्टीरिया के खतरे को रोकने में मदद मिलती है.  

7. एक्सपायरी डेट चेक करें

कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स की शेल्फ लाइफ कुछ समय के लिए ही होती है. इसलिए एक्सपायर्ड प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें इससे डिहाइड्रेशन या इंफेक्शन का खतरा हो सकता है. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शादी को न समझें बोझ, इम्परफेक्ट रिश्ते को ऐसे बनाएं परफेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget