एक्सप्लोरर

Hair Fall Solution: सिर में हाथ फेरते वक्त हाथ में आ जाते हैं बाल? रोकने के लिए तुरंत करें ये काम

Hair Fall Solution: अगर आपके बाल भी लगातार झड़ने लगे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप झड़ते बालों को कम कर सकते हैं.

अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी बाल झड़ते रहते हैं. बालों का झड़ना एक आम समस्या है, लेकिन अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आपके बाल भी लगातार झड़ने लगे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप झड़ते बालों को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में.

झड़ते बालों को कम करने के उपाय

अगर आप भी बालों में हाथ फेरते हैं और ऐसा करते वक्त आपके हाथ में बाल आ जाते हैं, यानी आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और रुकने का नाम नहीं लेते हैं, तो अब आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. झड़ते बालों को रोकने के लिए सबसे पहले आपको नीम का इस्तेमाल करना होगा.

नीम के ताजे पत्ते का इस्तेमाल

आप नीम के ताजे पत्ते को एक बर्तन में रखकर उसमें थोड़ा पानी डालकर गैस पर उस पानी को उबाल सकते हैं. जब पानी आधा हो जाए, तो फिर इस पानी से अपने बालों को धो सकते हैं. आप इस पानी में शैंपू डालकर हेयर वॉश भी कर सकते हैं. इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और झड़ना कम होगा. 

मेथी दाने का इस्तेमाल

मेथी दाना आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं. यही नहीं मेथी दाना आपके बालों को शाइनिंग देता है. ऐसे में आप मेथी दाने को रात में पानी में भिगोकर रख दें. दूसरे दिन सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और आधे घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें. 

अंडे का इस्तेमाल

अगर आप झड़ते बालों को रोकना चाहते हैं, तो अंडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप अंडे का इस्तेमाल कर अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक अंडे को फैट कर बालों में लगाना होगा. आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं. बाल अधिकतर तनाव, नींद की कमी, कमजोरी और स्वस्थ आहार का सेवन नहीं करने की वजह से झड़ने लगते हैं.

आप अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, खनिज जैसे स्वस्थ आहार को शामिल करें और दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं. यही नहीं भरपूर नींद भी लेना बालों के झड़ने को रोकने के लिए बहुत जरूरी होता है. इससे आपके बाल मजबूत होंगे. इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने झड़ते बालों को कम कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Bleaching Tips: गोल्डन ब्लीच करना सही होता है या नहीं? जानें इससे क्या पड़ता है असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Korean Skincare: क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
क्या स्किन के लिए वाकई अच्छे होते हैं कोरियन प्रोडक्ट्स? जानें इनके फायदे-नुकसान
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget