एक्सप्लोरर

Skin Care Tips: इन सब्जियों की मदद से आप भी पा सकते हैं खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन

Skin Care Tips: चेहरे को चमकदार बनाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब आप चेहरे को सुंदर बनाने के लिए कुछ सब्जियों को इस्तेमाल कर सकते हैं.

हर कोई अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहता है. ऐसे में कुछ लोग मेडिकल ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन आप कुछ घरेलू उपाय कर अपने चेहरे को चमकदार बना सकते हैं अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं. आईए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में.

ब्रोकली का इस्तेमाल

कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी अगर आपको असर नहीं होता है, तो आप ब्रोकली का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रोकली में विटामिन सी, के और ए होता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखता है. यह झुर्रियों और लाइन को कम करता है साथ ही डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. 

गाजर का इस्तेमाल

गाजर भी त्वचा के लिए रामबाण माना गया है, इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को खूबसूरत बनाता है. यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है. गाजर का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को बेदाग बना सकते हैं.

पालक का इस्तेमाल

बात करें पालक की तो पालक में विटामिन ए, सी, ई और के मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है. इसकी मदद से आप अपने चेहरे को सॉफ्ट बना सकते हैं, यह आपके चेहरे से पिंपल्स, दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है.

टमाटर का इस्तेमाल

कई लोग चेहरे के लिए टमाटर का इस्तेमाल करते हैं. इसमें लाइकोपीन मौजूद होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. साथ ही सनबर्न से होने वाले नुकसान को कम करता है. टमाटर की मदद से आप टैनिंग को भी दूर कर सकते हैं. 

खीरे का इस्तेमाल

चेहरे के लिए खीरे का इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं. बता दें कि इसमें 95% पानी की मात्रा होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है. इसमें विटामिन सी मौजूद होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाता है और पिंपल्स सहित दाग धब्बों को दूर करता है. 

आप इन सब्जियों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं. आप इनका सेवन भी कर सकते हैं साथ ही इन सब्जियों से फेस पैक भी बना सकते हैं. आप इन सब्जियों का पानी निकाल कर टोनर के रूप में इसके पानी को यूज कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी स्क्रीन से पिंपल्स और दाग धब्बे दूर होंगे साथ ही त्वचा मुलायम बनेगी.

यह भी पढ़ें-  Beauty Tips : भूलकर भी मत लगाना यह फेस सीरम, वरना चेहरे से चुटकियों में गायब हो जाएंगे कई साल पुराने दाग-धब्बे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Hair Care Tips: बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
बारिश में सबसे ज्यादा टूटते हैं बाल, ऐसे करें इनकी देखभाल
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
How To Do Hair Spa At Home: घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर
घर पर कैसे करें पार्लर जैसा स्पा? कम खर्च में चकाचक चमक जाएगा शरीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget