एक्सप्लोरर

International Women's day: अलग अलग क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मिलता है नारी शक्ति सम्मान, जानें डिटेल

नारी शक्ति सम्मान या पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक राष्ट्रीय सम्मान है. समाज में महिलाओं के क्षेत्र में किए गए विशेष योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है. प्रति वर्ष महिला दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है.

महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए सरकार तरह-तरह के प्रयास कर रही है. एक तरफ जहां विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें स्वावलंबी बनाया जा रहा है, तो दूसरी तरफ विभिन्न तरह के पुरस्कार प्रदान कर उन्हें सराहनीय कार्यों के प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा रहा है.  नारी शक्ति पुरस्कार भी एक ऐसा ही पुरस्कार है. केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाने वाला नारी शक्ति पुरस्कार का आरंभ वर्ष 1999 में किया गया था. यह सम्मान 6 श्रेणियों में दिया जाता है. यह पुरस्कार व्यक्तियों अथवा संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है.

इस पुरस्कार के लिए वे सभी व्यक्ति और संस्थान आवेदन कर सकते है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम किया है. व्यक्तिगत श्रेणी में आवेदक की उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आवेदक अगर कोई संस्थान है तो उसके लिए महिलाओं के क्षेत्र में 5 वर्ष के कार्य का अनुभव अनिवार्य है.

यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को प्रदान किया जाता है. इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है. 2012 में रानी लक्ष्मीबाई स्त्री शक्ति पुरस्कार मृत्यु के बाद दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार की पीड़िता निर्भया को दिया गया था. इस सम्मान का नाम भारत की प्रख्यात महिलाओं की स्मृति में रखा गया है और निम्न श्रेणियों में दिया जाता है :

देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान: 18वीं शताब्दी की मालवा शासिका के नाम पर.

कण्णगी सम्मान: प्रसिद्ध तमिल स्त्री, कण्णगी के नाम पर.

माता जीजाबाई सम्मान: वीर शिवाजी की माता, जिन्होंने 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य की स्थापना की थी.

रानी गाएदिनलिउ जेलियांग सम्मान: 20वीं शताब्दी की नागा स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर.

रानी लक्ष्मीबाई सम्मान: झांसी की प्रसिद्ध रानी एवं स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर.

रानी रुद्रम्मा देवी सम्मान: 13वीं शताब्दी की दक्षिण की शसिका रुद्रम्मा देवी के नाम पर.

यह भी पढ़ें- Bengal Elections: शुभेंदु बोले- ममता बंगाल की लड़की नहीं, घुसपैठियों की मौसी और रोहिंग्याओं की चाची हैं आज से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र, जानिये बजट की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget