एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: ट्रोलिंग से हैं परेशान, तो जानें Facebook Comment बंद करने का तरीका

Facebook Post Settings: आप फेसबुक ग्रुप (Facebook Group) में किसी पोस्ट पर कमेंटबाजी रोक सकते हैं.

How To Turn Off Facebook Comment: आप फेसबुक ग्रुप (How To Make Facebook Group) पर किसी पोस्ट पर कमेंट बंद करना चाहते हैं तो इसके लिए फेसबुक ने हर पोस्ट पर कमेंट करने या कमेंट बंद करने का विकल्प दिया है. लेकिन पर्सनल एकाउंट पर किये गए पोस्ट पर कमेंट बंद करने के लिए फेसबुक की ओर से कोई विकल्प नहीं किया गया है. हालांकि, अकाउंट की कुछ सेटिंग्स में बदलाव कर आप अनचाहे लोगों की कमेंटबाजी अपने पोस्ट पर बंद कर सकते हैं.

फेसबुक ग्रुप पर ऐसे बंद करें कमेंट

अगर आप संबंधित फेसबुक ग्रुप के एडमिन हैं तो आप उस ग्रुप पर किये गये किसी भी पोस्ट पर कमेंट बंद कर सकते हैं.

  • स्टेप-1: अपना फेसबुक अकाउंट ओपन करें और बायीं तरफ पैनल पर "Groups" पर क्लिक करें.
  • स्टेप-2: अगर आप एक से ज्यादा ग्रुप से जुड़े हैं तो जिस ग्रुप के पोस्ट पर कमेंट बंद करना है उसे सलेक्ट करें.
  • स्टेप-3: जिस पोस्ट पर कमेंट बंद करना है उसके दायीं ओर उपर में बने तीन बिंदुओं पर क्लिक करें.
  • स्टेप-4: "Turn Off Commenting" पर क्लिक करें और इस तरह कमेंट उस पोस्ट पर बंद कर जाएंगे. आप चाहें तो कमेंट पूरी तरह से बंद करने की बजाय "Slow Down Comments" या "Limit Activity" का भी चयन कर सकते हैं.

अगर आप उस ग्रुप के एडमिन नहीं हो तो पोस्ट पर कमेंट बंद करने के लिए आप ग्रुप एडमिन से गुजारिश कर सकते हैं.

पर्सनल फेसबुक पोस्ट पर कैसे बंद करें कमेंट

फेसबुक टाइमलाइन के पोस्ट को बंद करने के लिए कोई ऑप्शन नहीं है. लेकिन प्राइवेसी सेटिंग्स (Facebook Privacy Settings) में जाकर आप अपने पोस्ट पर कमेंटबाजी को कंट्रोल जरूर कर सकते हैं.

  • स्टेप-1: अपने फेसबुक अकाउंट पर जाएं और लेफ्ट पैनल पर नजर आ रही प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
  • स्टेप-2: "Settings & Privacy" को सलेक्ट करें.
  • स्टेप-3: Settings> Privacy> Public Posts पर जाएं
  • स्टेप-4: "Public Post Comments" के लिए "Edit" ऑप्शन सलेक्ट करें.
  • स्टेप-5: "Who can comment on your public posts?" के लिए "Friends" पर क्लिक करें
  • स्टेप-6: "Friends" पर क्लिक करने से आपके सभी पोस्ट्स पर केवल सीमित संख्या में ही कमेंट्स होंगे.

आप इस तरह सेटिंग में बदलाव करेंगे तो केवल संबंधित पोस्ट नहीं, बल्कि आपके सभी पोस्ट पर कमेंट करने वालों की संख्या सीमित हो जाएगी. हालांकि, आप भविष्य में दोबारा अपनी सेटिंग में बदलाव कर कमेंट करने वालों की संख्या बढ़ाने के लिए "Friends of Friends" या "Public" का विकल्प चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

Kaam Ki Baat: कहीं Alexa आपके घर की बात बाहर चुगली तो नहीं कर रही!

Kaam Ki Baat: खास दोस्त से करें Google Docs पर चैटिंग, किसी को भनक तक नहीं लगेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget