एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: कहीं Alexa आपके घर की बात बाहर चुगली तो नहीं कर रही!

Alexa Can Hear Everything: डिजिटल वॉयस असिस्टेंट (Digital Voice Assistant) एलेक्सा हमारे एक निर्देश पर बत्ती जलाना, गाना बजाना, शॉपिंग लिस्ट तैयार करना, सवालों के जबाव देना जैसे कई काम कर सकती है.

Can Alexa Record Conversation: इंटेलिजेंट वर्चुअल असिस्टेंट (Intelligent Virtual Assistant) एलेक्सा वैसे तो एक बोली पर हमारा सारा काम कर देती है. लेकिन क्या कभी सोचा है कि कहीं यह हमारे घर की बात किसी बाहरवाले को तो नहीं बता रही?

क्लाउड पर स्टोर होती हैं सारी बातें

दरअसल, एलेक्सा को लोग हमेशा ऑन रखते हैं.इससे वह हमेशा हमारी बात सुन सकती है पर वह हमारी बातों को सुनने के बावजूद रिकॉर्ड नहीं करती. हालांकि, इसकी प्रोग्रामिंग इस तरह की गयी है कि जैसे ही हम "Alexa" पुकारते हैं यह डिवाइस एक्टिव हो जाता है. इसके बाद हम जो भी बोलते हैं क्लाउड पर स्टोर हो जाता है.

ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब घर वाले आपस में बात कर रहे हैं और उनकी बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग उनके कॉन्टेक्ट लिस्ट में सेव नंबर्स पर चली गई. यह एलेक्सा से जुड़ी सबसे खतरनाक बात है. अगर आपने गलती से भी इसका नाम सुना या प्रोग्रामिंग के माध्यम से फीड साउंड के आधार पर इसे ऐसा लगा कि आपने इसका नाम पुकारा तो एलेक्सा एक्टिव होकर आपकी सारी बातें स्टोर करेगी और आपको भनक तक नहीं लग पाएगी.

एलेक्सा आपकी बातें रिकॉर्ड क्यों करती है?

आपको बेहतर ढंग से जानने और आपकी जरूरतों को समझने के लिए एलेक्सा आपकी बातचीत को रिकॉर्ड करती है. एक तरफ जहां यह आपके लिए सहूलियत भरा है, तो वहीं दूसरी तरफ थोड़ी से लापरवाही की वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

क्या एलेक्सा की रिकॉर्डिंग की आदत रोक सकते हैं?

एलेक्सा की डिफॉल्ट सेटिंग इस तरह की गई है कि आप इससे जो भी बातें करेंगे, उसे वह रिकॉर्ड करेगी. लेकिन आप सेटिंग्स में बदलाव जरूर कर सकते हैं.

  • स्टेप-1: एलेक्सा ऐप पर जाएं और "More" पर क्लिक करें
  • स्टेप-2: "Settings" में जाकर "Alexa Privacy" पर क्लिक करें
  • स्टेप-3: "Review Voice History" में जाकर "All Recordings" पर क्लिक करें.
  • स्टेप-4: अब आप सारी पुरानी रिकॉर्डिंग सुनें और सहूलियत के अनुसार डिलीट कर दें.
  • स्टेप-5: आप चाहें तो एलेक्सा को रिकॉर्डिंग सेव करने से भी रोक सकते हैं. इसके लिए एलेक्सा की सेटिंग्स में जाएं.
  • स्टेप-6: "Alexa Privacy" को सलेक्ट करें और फिर "Manage Your Alexa Data" और उसके बाद "Don't Save Recordings" सलेक्ट कर दें.

हर तकनीक के अपने फायदे और नुकसान हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Kaam Ki Baat: खास दोस्त से करें Google Docs पर चैटिंग, किसी को भनक तक नहीं लगेगी

Kaam Ki Baat: e-SIM कार्ड क्या होता है? Jio, Airtel यूजर्स आसानी से उठा सकते हैं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget