एक्सप्लोरर

ट्रंप के बयान को लेकर राहुल का मोदी पर हमला, कहा- पीएम देश को बताएं बैठक में क्या बात हुई

No such request by PM narendra modi to Us president, says EAM S Jaishankar in rajyasabha ट्रंप के बयान को लेकर राहुल का मोदी पर हमला, कहा- पीएम देश को बताएं बैठक में क्या बात हुई

Background

नई दिल्ली: कश्मीर के विवाद पर भारत का हमेशा एक ही स्टैंड रहा है कि ये द्विपक्षीय मसला है और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता नहीं हो सकती..लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी का नाम लेकर झूठ बोला है. जिसपर भारत में विवाद खड़ा हो गया है. व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कश्मीर के मसले को सुलझाने में पीएम मोदी ने उनसे मदद मांगी. ट्रंप ने ये तक कहा कि वो मध्यस्थता के लिए तैयार हैं.

 

ट्रंप ने कश्मीर को लेकर इमरान के सामने क्या कहा?
अमेरिका राष्ट्रपति ने इमरान खान की मौजूदगी में कहा, ''मैं दो हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ था. हमारे बीच इस मसले पर बातचीत हुई. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या आप इस मसले पर मध्यस्थता करना चाहेंगे. मैंने पूछा- कहां. उन्होंने कहा कि कश्मीर. मैं आश्चर्यचकित हो गया. यह मसला काफी लंबे समय से चला आ रहा है.''




ट्रंप ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि वे हल चाहते हैं, आप हल चाहते हैं और अगर मैं मदद कर सकता हूं तो मुझे मध्यस्थता करके खुशी होगी. दो बेहद शानदार देश, जिनके पास बहुत स्मार्ट लीडरशिप है वे इतने सालों से ये मसला हल नहीं कर पा रहे हैं. अगर आप चाहते हैं कि मैं मध्यस्थता करूं तो मैं यह करूंगा.''

 

ट्रंप से इस बातचीत में इमरान खान तो डोनाल्ड ट्रंप से कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए मिन्नतें करते दिख रहे हैं. इमरान खान उन्हें करोड़ों लोगों की दुआ देने की बात भी कर रहे हैं. लेकिन भारत ने इस मुद्दे पर ना सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का खंडन किया बल्कि साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत द्विपक्षीय ही होगी और जब तक वो आतंकवाद पर कोई ठोस कदम नहीं उठाता बातचीत का सवाल ही पैदा नहीं होता.

 

विदेश मंत्रालय ने खारिज किया ट्रंप का बयान, कहा- ऐसी कोई बातचीत नहीं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ''हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यदि भारत और पाकिस्तान की ओर से ऐसी पेशकश की जाती है तो वह कश्मीर मामले पर मध्यस्थता के लिए तैयार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति से ऐसी कोई बात नहीं कही गई. भारत अपने निर्णय पर कायम है. पाकिस्तान के साथ सारे मसले द्विपक्षीय बातचीत के जरिए ही हल किए जाएंगे. पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए उसका सीमा पार आतंकवाद बंद करना जरूरी है.''




विपक्ष बोला- ट्रंप को अंदाजा भी नहीं क्या कह रहे हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के भारत में विपक्ष की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''भारत ने कभी भी कश्मीर मामले में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया है. डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर पीएम मोदी को देश को जवाब देना चाहिए.''




वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, ''मुझे वाकई नहीं लगता है कि ट्रम्प को थोड़ा भी अंदाजा है कि वह क्या बात कर रहे हैं? या तो उन्हें किसी ने मामले की जानकारी नहीं दी या वह समझे नहीं कि मोदी क्या कह रहे थे या फिर भारत का तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को लेकर क्या स्टैंड है. विदेश मंत्रालय को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए कि दिल्ली ने कभी भी ऐसी किसी मध्यस्थता को लेकर कोई बात नहीं की है.''


 

13:09 PM (IST)  •  23 Jul 2019

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर को लेकर दिए बयान पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी को सच बताना चाहिए. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि पीएम मोदी ने उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर पर मध्यस्थता के लिए कहा. अगर यह बयान सही है तो पीएम मोदी ने भारत के हितों और 1972 के शिमला समझौते के साथ धोखा दिया दिया है. विदेश मंत्रालय की कमजोर दलील से काम नहीं चलेगा. पीएम मोदी को देश को बताना चाहिए कि उनके और राष्ट्रपति के बीच बैठक में क्या हुआ.''
12:40 PM (IST)  •  23 Jul 2019

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा- जिस बयान से अमेरिकी सरकार ने खुद इनकार किया है और सरकार भी कह चुकी है कि कश्मीर मसले पर किसी का हस्तक्षेप नहीं बर्दाश्त है. हमारे विदेश मंत्री भी साफ कर चुके हैं. ऐसे में विपक्ष का हंगामा सही नहीं है. विपक्ष के इस आचरण की निंदा करते हैं. हमारे विदेश मंत्री भी साफ कर चुके हैं. कांग्रेस को राजनीति ज्यादा पसंद है. मोदी जी की शानदार जीत पचा नहीं पा रहे हैं.
Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget