एक्सप्लोरर
Exit Poll: MCD चुनाव में BJP की आंधी, AAP और कांग्रेस का हर जगह पत्ता साफ
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 Apr 2017 06:31 PM (IST)
1/9

एग्जिट पोल के मुताबिक तीन निगमों की 272 सीटों में जहां बीजेपी 218 सीटें जीत सकती है, वहीं आम आदमी पार्टी 24 और कांग्रेस 22 सीटों पर सिमट सकती है. बीजेपी की इस आंधघी में बीएसपी भी इस बार बेअसर दिख रही है और वो सिर्फ 8 सीटों पर सिमट जाएगी.
2/9

सबसे दिलचस्प बात ये है कि किसी भी निगम में आम आदमी पार्टी या कांग्रेस डबल डिजिट का आंकड़ा क्रॉस नहीं कर पा रही है.
3/9

एक्जिट पोल के मुताबिक साउथ दिल्ली में बीजेपी की 80 सीटों पर जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 9-9 सीटों पर सिमट जाने के आसार हैं.
4/9

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीटें हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक इस निगम पर भी बीजेपी का कब्जा बना रहेगा.
5/9

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है. यहां आप को सिर्फ 6 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस सात और अन्य की झोली में 3 सीटें जा रही हैं.
6/9

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुकाबले उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी और बड़ी जीत की तरफ बढती दिख रही है. यहां तीन चौथाई से भी ज्यादा यानि 88 सीटों पर बीजेपी जीतती दिख रही है.
7/9

पूर्वी दिल्ली में भी बीजेपी शानदार तरीके से जीत रही है. यहां भी बीजेपी तीन चौथाई से ज्यादा सीटों यानि 47 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है. आप 9 और कांग्रेस 6 सीटों पर जीतती दिख रही है. अन्य के खाते में सिर्फ 2 सीटें जा रही हैं.
8/9

ABP न्यूज़- सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की ऐसी आंधी के आसार हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपने वजूद की लड़ाई लड़ती दिख रही है. बीजेपी न सिर्फ तीन निगमों में 3-0 से अपनी जबरदस्त वापसी कर रही है, बल्कि 2014 के लोकसभा चुनावों की लहर को दोहराती दिख रही है.
9/9

एग्जिट पोल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक हार का इशारा कर रहा है. आपसी फूट के शिकार कांग्रेस के बुरे दिन अब भी जारी रहने वाले हैं.
Published at : 23 Apr 2017 06:31 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
इंडिया
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
आईपीएल 2026
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ





















