एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़India Newsदेश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने दी श्रद्धांजलि
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 May 2019 09:47 AM (IST)
1/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें यदा किया. पीएम मोदी ने कहा, ''पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. देश के लिए उनके योगदानों को हम याद कर रहे हैं.''
2/7

नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू जाने-माने वकील थे. वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे. वहीं जवाहरलाल नेहरू भी नामी वकील थे और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं.
3/7

पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था. 1947 में भारत को आजादी मिलने पर वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे. पंडित नेहरू के जन्मदिन पर दुनियाभर में बाल दिवस मनाया जाता है.
4/7

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोमवार को 55वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.
5/7

पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुई थी.
6/7

सोनिया गांधी ने शांति वन स्थित समाधि स्थल पर पहुंचकर फूलों की पंखुड़ियां अर्पित कर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.
7/7

नेहरू का विवाह कमला नेहरू के साथ हुआ. पंडित नेहरू मूल रूप से कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी. उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की. हैरो और कैम्ब्रिज में पढ़ाई कर 1912 में नेहरूजी ने बार-एट-लॉ की उपाधि ग्रहण की.
Published at : 27 May 2019 09:23 AM (IST)
Tags :
Jawaharlal NehruSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
मध्य प्रदेश
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
भोजपुरी सिनेमा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
क्रिकेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप






















