एक्सप्लोरर

रियो में बेटियों ने किया गौरवान्वित: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियो ओलम्पिक में भारतीय एथलीटों के प्रयासों की तारीफ करते हुए रविवार को कहा कि देश की बेटियों ने देश को गौरवान्वित किया है. मोदी ने भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और सिल्वर मेडल विजेता पी.वी.सिंधु, महिला पहलवान साक्षी मलिक और जिम्नास्ट दीपा कर्माकर का उल्लेख करते हुए कहा, "हमने जो दो पदक जीते हैं, वे देश की बेटियां लेकर आई हैं. दो अन्य बेटियां भी हैं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने एक बार फिर साबित किया हैं कि वे किसी भी मायने में अन्य लोगों से कमतर नहीं हैं." मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा, "रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला एथलीट उत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर एवं अन्य स्थानों से थीं. ऐसा लग रहा था कि भारत की बेटियां एक साथ होकर देश को गौरवान्वित करने का प्रयास कर रही हैं." उन्होंने अन्य एथलीटों और खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि हालांकि ये पदक नहीं जीत पाए लेकिन इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. मोदी ने कहा, "जिमनास्टिक स्पर्धा में पहली बार दीपा कर्माकर ने हिस्सा लिया. 36 साल बाद महिला हॉकी टीम ओलम्पिक खेलों में गईं. 32 साल बाद पी.टी.ऊषा के बाद ओ.पी.जैशा मैराथन में क्वालीफाई कर पाईं. अभिनव बिंद्रा चौथे स्थान पर रहे और मुक्केबाज विकास यादव ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया." उन्होंने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जीत हासिल करने वाली अर्जेटीना की टीम को सिर्फ भारत से हार मुंह की खानी पड़ी. मोदी ने कहा कि देश ने काफी कुछ किया है. केंद्र सरकार ने एथलीटों के प्रदर्शन में सुधार हेतु जरूरी कदम उठाने के लिए एक समिति का गठन भी किया है. इसके साथ ही मोदी ने राज्यों से उनकी पसंद के किन्हीं दो खेलों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "आने वाला समय तभी अच्छा संभव हो सकता है, जब हम अपने व्यवहार में बदलाव लाएंगे और अब तक किए जाने वाले काम के तरीके में भी." मोदी ने लोगों से उनकी मानसिकता में बदलाव लाने और बच्चों को खेलों को जारी रखने का भी आग्रह किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी

वीडियोज

Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
Explained: मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो लेते जान, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
Venezuela Earthquake LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
LIVE: वेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, मृतकों की संख्या 164 हुई, 1 हजार से ज्यादा घायल, भारत ने की मदद की पेशकश
Embed widget