एक्सप्लोरर

छह मंत्रियों समेत सीएम पद की शपथ लेंगे केजरीवाल, जानिए, कहां-कहां आप देख सकते हैं पूरी कवरेज

आम आदमी पार्टी (आप) चीफ अरविंद केजरीवाल रविवार को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. उनके साथ कुल छह मंत्री शपथ लेंगे.शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, समारोह के मद्देनजर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. केजरीवाल के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे, उनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं. केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था.

इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी. केजरीवाल दोपहर 12.15 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ‘‘दिल्ली निर्माण’’ के लिए जिम्मेदार रहे विभिन्न क्षेत्रों से करीब 50 लोग मंच साझा करेंगे. इन 50 लोगों में शिक्षक, बस मार्शल, सिग्नेचर ब्रिज के वास्तुकार और काम के दौरान अपना जीवन गंवाने वाले दमकल कर्मियों के परिवार और अन्य शामिल हैं.

आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खोल पाई. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के सातों सांसदों को न्यौता भेजा गया है.

कहां-कहां देख सकते हैं अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण? टीवी के साथ-साथ आप मोबाइल फोन और दूसरे तमाम प्लेटफॉर्म पर टेक्स्ट, फोटो, वीडियो के साथ-साथ ABP न्यूज़ टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी. लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट और एप Hotstar पर भी आप अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण की लाइव कवरेज देख सकते हैं.

इसके साथ ही आप यूट्यूब पर भी एबीपी न्यूज़ की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. आप अपने एंड्राएड या आईओएस स्मार्टफोन में ABP Live का एप इंस्टॉल करके लाइव टीवी के साथ-साथ केजरीवाल के शपथ ग्रहण पर लिखी गई स्टोरी भी पढ़ सकते हैं.

इन माध्यमों पर भी देखें केजरीवाल के शपथ ग्रहण की लाइव कवरेज लाइव टीवी: abplive.com/live-tv हिंदी वेबसाइट:  abplive.com अंग्रेजी वेबसाइट: abplive.com
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी हम आपको केजरीवाल के शपथ ग्रहण से जुड़ी हर जानकारी देंगे. हिंदी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abpnews अंग्रेज़ी फेसबुक अकाउंट: facebook.com/abplive ट्विटर हैंडल: twitter.com/abpnews 
हिंदी यूट्यूब:https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w अंग्रेजी यूट्यूब: https://www.youtube.com/user/abpnewstv

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget