एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचे अभिनेता गोविंदा, सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

एक समारोह में गोरखपुर पहुंचे गोविंदा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम योगी ने गोविंदा से यूपी में फिल्म बनाने को लेकर जोर दिया.

गोरखपुर: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता गोविंदा ने आज गोरक्ष पीठ पहुंचकर बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की. 40 मिनट की मुलाकात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया.

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा कल देर शाम एक समारोह में गोरखपुर पहुंचे थे. आज सुबह गोविंदा गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और यहां पर बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्था टेका. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. करीब 40 मिनट की मुलाकात में दोनों के बीच गोरखपुर के विकास से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा भी हुई. दिल्ली चुनाव की सुगबुगाहट के पहले गोविंदा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को अहम माना जा रहा है.

मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोविंदा से यूपी में फिल्म की शूटिंग को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा, वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं. यहां अपार संभावनाएं हैं. सीएम योगी ने गोविंदा को बताया कि यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है. गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा दिया गया है.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गोविंदा को कुंभ मेले की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे-कैसे कुंभ के मेले को विश्वस्तरीय बनाया गया. मुख्यमंत्री ने गोविंदा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ 2019 की पुस्तक भी भेंट की.

ये भी पढ़ें

कर्नाटक: पीएम मोदी के गुरू स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार CAA का समर्थन करने वाली विधायक पर बिफरीं मायावती, पार्टी से बाहर निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget