एक्सप्लोरर

कहीं ये बुखार जीका के कारण तो नहीं...!

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने जीका वायरस के संक्रमण और बचाव को लेकर शनिवार को सलाह जारी की. इसमें कहा गया है कि जीका एक किस्म की वायरल इंफेक्शन है, जिससे बुखार, रैश, जोड़ों में दर्द, आंखों में लाली आदि होते हैं. इसमें बताया गया कि यह मुख्य तौर पर एडिस मच्छर की वजह से फैलता है लेकिन गर्भवती मां के जरिए कोख में पल रहे बच्चे को भी हो सकता है. साथ ही गुदा व मुख मैथुन के साथ सामान्य यौन संबंधों के जरिए भी इसका संक्रमण हो सकता है. अगर गर्भावस्था में यह हो जाए तो यह भ्रूण में ही माईक्रो स्फैली का कारण बन सकता है. अगर आप गर्भवती नहीं हैं या गर्भधारण करने के बारे में नहीं सोच रही हैं तो यह ज्यादा खतरनाक नहीं है. जीका का संक्रमण अफ्रीका, साउथ एशिया, पैसिफिक आयलैंड, सेंट्रल और साउध अमेरीका, मैक्सिको, कैरेबियन, प्योरिटो रीको और यूएस वर्जिन आयलैंड में पाया गया है. भारत में इसका अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है. 80 प्रतिशत तक लोगों में इसके नाम मात्र या बहुत मामूली लक्षण देखे गए हैं. मच्छर के काटने के 2 से 12 दिन के अंदर यह लक्षण नजर आने लगते हैं. इस बारे में आईएमए के मानद महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि अगर आप गर्भवती हैं या होना चाह रहे हैं तो जीका वायरस वाले देशों में जाने से परहेज करें. इसका कोई खास इलाज नहीं हैं, बस मरीज को पूरी तरह से आराम करना चाहिए, अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और बुखार पर नियंत्रण करने के लिए पैरासीटामोल का प्रयोग करना चाहिए. एस्प्रिन बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए. बच्चों में एस्प्रिन से गंभीर खतरा हो सकता है. जीका वायरस से बचने के लिए एडिस की सक्रियता के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. यह दिन के वक्त सूरज के चढ़ने से पहले या छिपने के बाद सुबह जल्दी या शाम को काटते हैं. अच्छी तरह से बंद और एसी इमारतें इस से बचने के लिए सबसे सुरक्षित जगहें हैं. बाहर जाते हुए जूते, पूरी बाजू के कपड़े और लंबी पैंट पहने. डीट या पीकारिडिन वाले बग्ग सप्रे या क्रीम लगाएं. दो महीने से छोटे बच्चों पर डीट वाले पदार्थ का प्रयोग न करें. कपड़ों पर पर्मिथ्रीन वाले कीट रोधक का प्रयोग करें. रुके हुए पानी को निकाल दें. अगर आप को पहले से जीका है तो खुद को मच्छरों के काटने से बचाएं, ताकि यह और न फैल सके. जीका वायरस वाले क्षेत्रों से लौट रहे सैलानियों को यौन संबंध बनाने से आठ सप्ताह तक परहेज करना चाहिए या सुरक्षित यौन संबंध ही बनाएं. गर्भधारण की योजना बना रहे जोड़ों को आठ सप्ताह के लिए रुक जाना चाहिए. अगर पुरुष में इसके लक्षण नजर आएं तो छह महीने के लिए रुक जाना चाहिए. पहले आईएमए ने जीका वाले क्षेत्र से आए लोगों को 4 सप्ताह के लिए यौन संबंध ना बनाने की सलाह दी थी. रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों और दर्शकों को रियो में और लौटने के आठ सप्ताह तक केवल सुरक्षित यौन संबंध ही बनाने चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
दिल्ली-NCR में जल्द मानसून लाएगा मौसम में बदलाव, फिलहाल गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना
दिल्ली-NCR में जल्द मानसून लाएगा मौसम में बदलाव, फिलहाल गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना
Rohit Sharma New ODI Record: वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
India -UK Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला
पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला

वीडियोज

Lucknow Fire | Bharat Ki Baat : 19 दिन..2 अग्निकांड..38 लोगों की मौत | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: 'चढ़ावा चोरों' पर कार्रवाई कब? | SIT Report | Champat Rai | UP
Lucknow Fire | Janhit with Chitra Tripathi: 15 जिंदगियों का हिसाब कौन देगा? | CM Yogi | UP News
Ram Mandir Daan Chori | Seedha Sawal: चंदा चोरी से भक्तों में खौफ..SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! | UP
ABP Report : लखनऊ अग्निकांड, हादसा या 'हत्याकांड'? | Lucknow Fire | CM Yogi | Rahul Gandhi

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
12 भारतीयों की मौत पर कतर के अमीर शेख तमीम दु:खी, भारत लगाया फोन, कॉल के बाद पीएम मोदी बोले- 'हम दोनों ने...'
दिल्ली-NCR में जल्द मानसून लाएगा मौसम में बदलाव, फिलहाल गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना
दिल्ली-NCR में जल्द मानसून लाएगा मौसम में बदलाव, फिलहाल गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना
Rohit Sharma New ODI Record: वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
वनडे मुकाबलों में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट आ गई सामने, रोहत शर्मा टॉप पर, देखिए कौन-कौन से नाम
India -UK Trade Deal: पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला
पीयूष गोयल का बड़ा दावा! 99% टैरिफ खत्म, ब्रिटेन का बाजार भारतीयों के लिए खुला
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
'तारक मेहता' के 'चंपक चाचा' की रियल फैमिली से मिलिए, अमित भट्ट के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
Varanasi News: लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद वाराणसी में ताबड़तोड़ एक्शन, नियमों के उल्लंघन पर 8 कोचिंग संस्थान सील
अमेरिकी अंतरिक्ष यान पानी तो रूसी धरती पर क्यों होते हैं लैंड, यहां कैसे काम करता है विज्ञान?
अमेरिकी अंतरिक्ष यान पानी तो रूसी धरती पर क्यों होते हैं लैंड, यहां कैसे काम करता है विज्ञान?
चलते-चलते हैंग क्यों हो जाता है फोन, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान?
चलते-चलते हैंग क्यों हो जाता है फोन, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान?
Embed widget