एक्सप्लोरर

वोग वेडिंग शो 2016 दिल्ली में शुरू

फैशनेबल दुल्हन के लिबास, दुल्हन के साजोसामान के विकल्प, शादी के माहौल वाले कपड़ों और आभूषणों के साथ राजधानी में वोग वेडिंग शो 2016 की शुक्रवार से शुरुआत हो गई, जो कि इस शो का चौथा संस्करण है और कहीं ज्यादा चमकीला और ग्लैमरस है. इन तीन दिवसीय दुल्हन प्रदर्शनी शो की शुरुआत भारतीय फैशन उद्योग के जानेमाने नाम अनिता डोंगरे, मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी की कृतियों के साथ हुई. ताज समूह की भागीदारी में इसका आयोजन यहां ताज पैलेस होटल में किया जा रहा है. इसमें लक्जरी मेले में दर्शक केवल आमंत्रण के माध्यम से ही भाग ले सकते हैं, जिसमें एक ही छत के नीचे दुल्हन की दुनिया के करीब 50 ब्रांडों का प्रदर्शन किया जा रहा है. होटल के कॉरिडोर में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं दिख रही हैं, जो किसी समारोह के लिए कपड़े चुन रही हैं. तो बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं भी यहां देखी गई. पुरुषों का एक समूह अपनी पत्नियों, माताओं और बेटियों के साथ देखा गया. हालांकि यहां कई सारे फैशन डिजायनरों की कृतियां उपलब्ध है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग मल्होत्रा, डोंगरे और मुखर्जी के संग्रह की है. इसमें भाग लेने वाले अन्य डिजायनर हैं गौरव गुप्ता, मनीष अरोड़ा, पायल सिंहल, तरुण ताहिलियानी और वरुण बहल. इस समारोह में पाकिस्तानी स्पर्श भी है. हालांकि पाकिस्तानी डिजायनर मीशा लखानी के स्टॉल पर बहुत ज्यादा भीड़ नहीं देखी जा रही है. लेकिन वे भारत में पहली बार अपना संग्रह लेकर आई हैं. हजूरीलाल ब्रांड के प्रबंध निदेशक और मुख्य डिजायनर संदीप नारंग ने आईएएनएस को बताया, "मांग काफी ज्यादा है. हर कोई अपनी शादी के लिए रंग-बिरंगे पत्थरों वाले डिजायन की तलाश में है. हमने डिस्प्ले में जिस संग्रह को रखा है, उसमें हमने काफी सारे पन्नों का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा पोल्की और डायमंड नेकलेस भी हैं." आहूजा संस जो शॉल, स्टोल और स्कॉर्फ के लिए जानी जाती है, के निदेशक भुवन आहूजा ने बताया, "हमें इस आयोजन में अच्छा रिसपांस मिला है. हर साल हम वोग वेडिंग शो में अपने नए कलेक्शन को लांच करते हैं और हमने अगले वोग वेडिग शो की तैयारी अभी से शुरू कर दी है."

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget