एक्सप्लोरर

चिकनगुनिया के बाद त्वचा पर रैशेज से यूं पाएं छुटकारा

नईदिल्लीःइस मौसम में होने वाले विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन आजकल सुर्खियों में हैं. लोग मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का सामना कर रहे हैं. बुखार, जोड़ो में और शरीर में लगातार दर्द होना इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं. ये बीमारियां व्यक्ति को तकलीफ देने के साथ ही उसके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित भी करती हैं. इन सब में त्वचा पर रैशेज होना आम बात है . वीनस क्लीनिक के त्वचा विशेषज्ञ डॉ. सी.एम गुरि का कहना है कि किसी भी प्रकार के वायरल इंफेक्शन में त्वचा पर रैशेज होना एक बेहद ही आम समस्या है और लगभग 80 प्रतिशत रोगियों में इस प्रकार की समस्या देखी जाती है. इस प्रकार के रैशेज आमतौर पर दो दिन के तेज बुखार के बाद नजर आने लगते हैं और पांच-आठ दिनों तक उसमें खुजली की समस्या भी रहती है. फिर ये खुद ही ठीक हो जाते हैं. लेकिन कुछ मामलों में लोग हाइपरपिगमेंटेशन और सन बर्न जैसी समस्याओं से बेहद गंभीर रूप से प्रभावित हो जाते हैं. डॉ. गुरि ने यह भी बताया की चिकनगुनिया हाइपरपिगमेंटेशन का एक बड़ा कारण है तथा वो खुद 10-20 प्रतिशत इस प्रकार के मरीजों का इलाज कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिका वायरस के कारण होने वाले रैशेज उभरे हुए दानों की तरह होते हैं जो 2-3 दिनों में खुद ही ठीक जाते हैं. दूसरी ओर चिकनगुनिया की वजह से होने वाले रैशेज हाथ- पैर, गर्दन, कान इत्यादि पर होते हैं जबकी डेंगू में होने वाले रैशेज चेचक की तरह होते हैं. डॉ रोहित बत्रा आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बता रहे हैं जो इस प्रकार के रैशेज से आपको काफी राहत देंगे : * जितना हो सके धूप में जाने से बचने की प्रयास कीजिए और अगर धूप में जाना ही हो तो किसी अच्छी क्वालिटी के सन क्रीम का प्रयोग करें. * किसी भी प्रकार के साइट्रस युक्त फल या खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें. * एंटी एलर्जिक दवाओं का सेवन करें इससे आपको त्वचा की रैशेज तथा खुजली से राहत मिलेगी. * ओट्स में पाए जाने वाले पदार्थ रैशेज की समस्या से मुक्ति दिलाने में बहुत ही कारगर होते हैं. ओट्स में गरम पानी मिला कर पेस्ट बनाएं तथा इसे कम से कम 15 मिनट तक रैशेज पर लगा कर छोड़ दें इससे आपको काफी आराम मिलेगा. * आप एलोवेरा का प्रयोग भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद तत्व जलन और सूजन से राहत देने के साथ ही हमारी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं. * एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव आयल को शहद के साथ मिला कर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है. * इन पर बर्फ के टुकड़े मलना बेहद कारगर हो सकता है, लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी सीधे अपनी त्वचा पर नहीं लगाएं क्योंकि इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. इन उपायों के अलावा कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है, जैसे अपने आस-पास सफाई रखें, कहीं भी पानी इकठ्ठा ना होने दें तथा रोग के लक्षणों को अनदेखा ना करें तथा फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. बस अब आप स्वास्थ्य की जंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget