एक्सप्लोरर
दांतों को हमेशा तंदरूस्त रखने के लिए यूं करें दांतों की देखभाल!
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 25 Jul 2017 11:04 AM (IST)
1/9

यदि मसूड़ों में सूजन हो या खून आ जाए तो एक्सपर्ट से मिलें.
2/9

जीभ को भी नियमित रूप से साफ करें.
3/9

फ्लॉसिंग उन दरारों को साफ करने में मदद करता है जहां ब्रश नहीं पहुंच पाता है.
4/9

दांतों की जांच हर छह महीने में कराएं. दांतों की सफाई और एक वर्ष में दो बार जांच-पड़ताल आवश्यक है.
5/9

भारत में दांतों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है. हाल ही में किए गए एक शोध से संकेत मिलता है कि लगभग 95% भारतीयों में मसूड़ों की बीमारी है, 50% लोग टूथब्रश का उपयोग नहीं करते और 15 वर्ष से कम उम्र के 70% बच्चों के दांत खराब हो चुके हैं.ऐसे में दांतों की देखभाल बहुत जरूरी है. चलिए जानते हैं कैसे करें दांतों की देखभाल.
6/9

दिन में दो बार ब्रश करें.
7/9

बहुत अधिक चीनी खाने से बचें. स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ भी दांतों के क्षय का कारण बन सकते हैं, क्योंकि चीनी लार में जीवाणुओं के साथ प्रतिक्रिया करके एसिड बनाती है जो दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता है.
8/9

बच्चों को दूध पिलाने से पहले बरतें सावधानी- आईएमए के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल के मुताबिक, दूध की बोतल से बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं. माताओं को हर फीड के बाद एक साफ कपड़े से शिशुओं के मसूड़े और दांत पोंछने चाहिए. अगर अनदेखा छोड़ दिया जाए तो टीथ इंफेक्श़न से हृदय संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं.
9/9

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
Published at : 25 Jul 2017 11:04 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
क्रिकेट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
ओटीटी
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें






















