एक्सप्लोरर

उम्र बढ़ने के साथ जल्दी घटती है शारीरिक क्षमता: सर्वे

एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि 50 की उम्र में ही लोगों की शारीरिक क्षमता औसतन रूप से ज्यादा घटने लगती है. चिकित्सकीय जांच में यह तथ्य सामने आने से पहले ही जीवन में यह गिरावट आने लगती है, यह और बात है कि हम तब वस्तुस्थिति का सही आकलन नहीं कर पाते हैं. अध्ययन में सुझाव दिया गया है कि अपनी शक्ति और मजबूती को बरकरार रखने के लिए 50 की उम्र से पहले ही इसके प्रयास शुरू कर देने चाहिए. लोग अपने तरीके से बाद के जीवन की सक्रियता के लिए अपने को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं. ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के जर्नल ड्यूक हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ता मिरीम सी मोरे ने कहा, "सामान्य तौर पर लोगों के फंक्शनल टेस्ट 70 और 80 की उम्र में किए जाते हैं. ऐसा होने की वजह से लोग समस्याओं से निपटने और तैयारी के 40 साल गवां देते हैं." शोधकर्ताओं ने 775 लोगों के एक समूह पर अध्ययन किया. इसमें अलग जातियों और लिंग के लोग थे. इनकी उम्र 30 से 100 साल तक थी. इसमें सभी सहभागियों ने एक ही तरह के कार्य अपनी शक्ति और धैर्य दिखाने के लिए किए. इसमें कुर्सी से 30 सेकेंड के अंतराल पर चढ़ना उतरना, एक पैर पर एक मिनट के लिए खड़ा होना और 6 मिनट टहलना शामिल रहा. इसके साथ उनकी वॉकिंग स्पीड दस गज की दूरी की मापी गई. इसमें यह बात सामने आई कि पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में कार्यो में बेहतर प्रदर्शन किया. इसी तरह कम उम्र के लोगों ने अधिक उम्र वालों की तुलना में बेहतर किया. लेकिन, इस अध्ययन में यह पाया गया कि 50 की उम्र में शारीरिक कार्य करने की क्षमता घटनी शुरू हो जाती है. इस पर जेंडर और जनसांख्यिकी की विशेषताओं का कोई असर नहीं होता. पुरुष और महिलाएं, दोनों ही जो अपने जीवन के मध्य भाग में थे वह कुर्सी पर चढ़ने और एक पैर पर खड़े होने में गिरने लगे. अगले समूह के लोगों में भी गिरने का सिलसिला जारी रहा. 60 और 70 साल वाले लोगों में यह अंतर शारीरिक कार्य करने में और साफ दिखाई दिया. ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन की असिस्टेंट प्रोफेसर कैथरीन एस हाल कहती हैं कि लोग अक्सर बुढ़ापे की गलत व्याख्या करते हैं. वे बूढ़े होने को उम्र बढ़ने से जोड़ते हैं. उनके लिए जीवन के बाद के दिनों में क्रियाशील होना कोई मुद्दा नहीं होता. अच्छी बात यह है कि नियमित व्यायाम और ऐसी ही दूसरी बातों का ध्यान रखकर हम ज्यादा समय तक क्रियाशील रह सकते हैं.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल

वीडियोज

‘Peddi’ के लिए Ram Charan ने झेली चोटें, Janhvi, Boman और Divyenndu ने भी शेयर किए दिलचस्प किस्से
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मौत के बाद भड़के हिंदू संगठन! | Congress| CM Yogi | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
'मुसलमान नमाज पढ़ना नहीं छोड़ेंगे, चाहे कुछ भी...', सड़कों पर नमाज को लेकर ओवैसी की दो टूक
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget