एक्सप्लोरर

हार्ट अटैक से बचना है तो घटाएं कॉलेस्ट्रॉल

दिल के रोगों में हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल को एक प्रमुख खतरा माना जाता है. मरीज के रक्त में अगर कोलेस्ट्रॉल जितना ज्यादा होगा, रोग बढ़ने व हार्ट अटैक का खतरा उतना ही ज्यादा होगा. रक्त में जब बहुत ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है, यह धमनियों में जमा होने लगता है. आगे चलकर धमनियां सख्त होकर सिकुड़ जाती हैं और दिल की ओर रक्त का बहाव धीमा या बंद हो जाता है. रक्त दिल के लिए ऑक्सीजन लेकर जाता है और अगर दिल को आवश्यक रक्त और ऑक्सीजन न मिले तो आपके सीने में दर्द हो सकता है. अगर दिल के एक हिस्से को रक्त मिलना बिल्कुल बंद हो जाए तो हार्ट अटैक हो जाता है. इस बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मानद महासचिव डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया कि हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल का कोई लक्षण नहीं होता, इसलिए लोगों को पता नहीं चलता कि यह बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में तेजी से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को देखते हुए जीवनशैली में बदलाव जरूरी हो गया है. सक्रिय और सेहतमंद जीवन अपना कर, स्वस्थ्य आहार लेकर, सिगरेट और शराब से दूर रहकर और तनाव से मुक्त होकर जीवनशैली के रोग टाले जा सकते हैं. इन बातों का रखें ध्यान : -अनसेचुरेटेड फैट खाएं और सेचुरेटेड और ट्रांस फैट से बचें. -वेजीटेबल ऑयल दिल के लिए अच्छे हैं, उसी में बना व्यंजन खाएं. -मछली, मूंगफली, बीजों और कुछ सब्जियों के तेल में सेहतमंद फैट होती है, इसलिए ये ले सकते हैं. -सेचुरेटेड फैट वाले पकवान कम खाएं और ट्रांस फैट से भी दूर रहें. -ओटमील और फलों में उपलब्ध सोलेबल फाइबर ज्यादा लें. यह ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. -प्लांट स्टेरोल्ज और स्टानोल्ज को आहार में शामिल करें, क्योंकि इन प्राकृतिक पौधों की संरचना कोलेस्ट्रॉल जैसी ही होती है. वैसे खानपान पर नियंत्रण कोलेस्ट्रॉल को कम करने का सरल और कारगर तरीका है, लेकिन हर व्यक्ति पर इसका अलग-अलग असर होता है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget