By: ABP Live | Updated at : 28 Jul 2022 02:11 PM (IST)
धनुष
Dhanush Birthday Special Story: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) का आज जन्मदिन है. 28 जुलाई को धनुष (Dhanush Birthday) अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. धनुष अब सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. धनुष ने हाल ही में हॉलीवुड में डेब्यू किया है. 'द ग्रे मैन' (The Grey Man) में धनुष भले ही कुछ देर के लिए नजर आए हों, लेकिन इतने ही देऱ में अपने दमदार किरदार से अभिनेता छा गए हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार संग फिल्म 'अतरंगी' में भी धनुष छा गए थे. धनुष के जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको उनकी कुछ अपकमिंग फिल्मों के बारें बताने जा रहे हैं.
धनुष हाल ही में फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आए हैं. 'द ग्रे मैन' में रयान गोस्लिंग, क्रिस ईवान जैसे हॉलीवुड स्टार्स लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में धनुष का दमदार किरदार है, जो कि क्रिस ईवान के ग्रुप में काम करता है.
'द ग्रे मैन' की रिलीज की रिलीज़ से ठीक पहले धनुष तमिल फिल्म 'मारन' में नजर आए थे, जिसमें उनका दमदार एक्शन देखने को मिला था. फिल्म में धनुष एक ईमानदार जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आए हैं.
इसके अलावा इससे पहले धनुष बॉलीवुड फिल्म 'अतरंगी' में नजर आए थे. फिल्म में धनुष के अलावा अक्षय कुमार और सारा अली खान लीड रोल में दिखे थे. इनके अलावा धनुष की झोली में बैक टू बैक कई फिल्में हैं. एक्टर अपनी इन अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं.
उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है निर्देशक आर.जवाहर के निर्देशन में बनी 'थिरुचित्रम्बलम'. धनुष की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' एक कॉमेडी ड्रामा मूवी है जो कि अगले महीने 18 अगस्त को पर्दे पर रिलीज की जाएगी.
Life of pazham .. In few hours. #DnA pic.twitter.com/7Z4X3IPaGs
— Dhanush (@dhanushkraja) July 27, 2022
इसके अलावा धनुष एक पीरियड ड्रामा में भी नजर आने वाले हैं , जिसका टाइटल है 'कैप्टन मिल्लर'..हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया है.
इन फिल्मों के अलावा धनुष की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में Naane Varuven, Vaathi Sir का नाम भी शामिल है.
Dhokha Round D Corner: आर माधवन की धोखा में ये होंगे किरदार, सामने आया फर्स्ट लुकDhokha Round D Corner: आर माधवन की धोखा में ये होंगे किरदार, सामने आया फर्स्ट लुक
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
April Hindi 2026 Release: अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया