एक्सप्लोरर

क्या होता है रिंग ऑफ फायर, क्यों ऐसा दिखने लगता है सूरज?

2 अक्टूबर को दुर्लभ रिंग ऑफ फायर नजर आएगा. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर ये होता क्या है और कैसा दिखता है.

2 अक्टूबर को दक्षिणी गोलार्ध के कुछ हिस्सों में रिंग ऑफ फायर नजर आएगा. अमेरिका के 11 राज्यों में वो नजारा दिखेगा जो आमतौर पर दिखना दुर्लभ होता है. यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है जो तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, लेकिन पूरी तरह से सूर्य को नहीं ढक पाता. इस स्थिति में सूर्य का बाहरी किनारा एक चमकदार छल्ले के रूप में दिखाई देता है, जिसे ही "रिंग ऑफ फायर" कहते हैं.

यह भी पढ़ें: एक पीले रुमाल से कर दी 900 से ज्यादा लोगों की हत्या, ये था भारत का सबसे बड़ा सीरियल किलर

रिंग ऑफ फायर क्यों बनता है?

चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के चारों ओर बिल्कुल गोल नहीं है, बल्कि थोड़ी अंडाकार है. जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर होता है और सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, तो यह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता.

वहीं सूर्य के चारों ओर एक चमकदार वायुमंडल होता है जिसे कोरोना कहते हैं. जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है, तो यह कोरोना दिखाई देने लगता है और सूर्य का बाहरी किनारा एक चमकदार छल्ले के रूप में दिखाई देता है.

रिंग ऑफ फायर देखना कितना दुर्लभ है?

रिंग ऑफ फायर एक दुर्लभ खगोलीय घटना है. यह केवल पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान ही देखी जा सकती है और वह भी तब जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे दूर हो. यह घटना हर जगह और हर समय नहीं देखी जा सकती.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई में होती हैं जलपरी? जानें इन्हें लेकर क्या कहता है इतिहास

रिंग ऑफ फायर को देखने का सही तरीका

सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से देखना बहुत खतरनाक हो सकता है. सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. इसलिए सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खास तरह के चश्मे का उपयोग करना चाहिए. ये चश्मे सूर्य की हानिकारक किरणों को फिल्टर करते हैं और आंखों को सुरक्षित रखते हैं.

2 अक्टूबर को कहां-कहां नजर आएगा रिंग ऑफ फायर?

अमेरिका के 11 राज्यों में रिंग ऑफ फायर नजर आएगा. इसके अलावा चिली और अर्जेंटीना में रिंग ऑफ फायर 3 से 6 मिनट दिखेगा. रापा नूई ईस्टर आइलैंड पर इसका नजारा सबसे बेहतरीन होगा. इसके अलावा पेरितो मोरेनो नेशनल पार्क, प्यूर्टो डेसिडो, प्यूर्टो सैन जूलियन और कोचरेन से भी नजारा अच्छा दिखेगा.                                                                    

यह भी पढ़ें: क्या है इजरायल की सीक्रेट यूनिट 8200, जिसपर लगे पैजर बम से धमाके करने के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget