एक्सप्लोरर

RBI इसी साल ही जारी करेगा डिजिटल करेंसी, क्या होगा इससे फायदा, जानिए जरूरी बातें

Central Bank Digital Currency: आखिरकार अब यह तय हो गया है कि आरबीआई इसी साल यानी कि 2022 में ही डिजिटल करेंसी पेश करेगा.

Reserve Bank Of India: भारत का केंद्रीय बैंक आरबीआई काफी समय से डिजिटल करेंसी (सीडीबीसी) जारी करने की योजना बना रहा है. इसके बाद अब आखिरकार अब यह तय हो गया है कि आरबीआई इसी साल यानी कि 2022 में ही डिजिटल करेंसी पेश करेगा. इस वजह से इस बात की चर्चाएं हैं कि आखिर डिजिटल करेंसी क्या है और क्या फायदा है. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसकी जानकारी आसान भाषा में देंगे-

डिजिटल करेंसी या सेन्ट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CDBC) को केंद्रीय बैंक आरबीआई के द्वारा जारी किया जाएगा. ऐसे में यह एक लीगल टेंडर होगी. आम मुद्रा की तरह ही इसमें क्रय शक्ति होगी. यह सामान्य मुद्रा के साथ लेन-देन में भी सामान्य तरीके से प्रयुक्त हो सकेगी.

क्या हैं इसके फायदे-

सीडीबीसी धीरे-धीरे डिजिटल करेंसी की ओर बड़ा बदलाव ला सकती है. इसके उपयोग से भ्रष्टाचार में भी कमी आएगी. साथ ही कागज की मुद्रा के कम उपयोग के चलते पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी यह अच्छा प्रयास होगा. देश के बाहर से भुगतान में भी इसका उपयोग किया जा सकेगा.

आम मुद्रा से कैसे होगी समान-

यह बिल्कुल आम मुद्रा की ही तरह है. बस इसे कागजी या धातु के रूप में छापा या निकाला नहीं जाएगा. सामान्य शब्दों में कहें तो यह आरबीआई के सिस्टम में सामान्य मुद्रा की तरह ही इसका डाटा मौजूद होगा बस इसे छापा नहीं जाएगा बल्कि किसी के अकाउंट में सीधे भेज दिया जाएगा. इसे सामान्य मुद्रा के साथ बदला भी जा सकेगा.

चुनौतियां भी हैं सामने-

हालांकि डिजिटल करेंसी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं.जिसमें डिजिटल करेंसी का उपयोग करने वाले की गोपनीयता एक बड़ा मुद्दा है. इसके अलावा डिजिटल करेंसी के रूप में आरबीआई के सामने काम का एक अतिरिक्त बोझ भी होगा.

चीन में पहले से उपयोग में है यह करेंसी-

सीडीबीसी यानी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी का उपयोग चीन में पहले से ही हो रहा है. हालांकि भारत में जारी होने वाली डिजिटल करेंसी का स्वरूप उससे काफी अलग होने वाला है.

ये भी पढ़ें-Polluted Air: जहरीली हवा पहुंचा रही है लोगों को नुकसान, रखना होगा इन बातों का ध्यान

Chemical Weapon: पहले विश्वयुद्ध में किया गया था इस रासायनिक हथियार का इस्तेमाल, ज्यादातर मौतों के लिए था जिम्मेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget