एक्सप्लोरर

एक दिन के हिसाब से कितनी है शराब पीने की लिमिट? रिसर्च में हुआ खुलासा

How Much Alcohol is Safe: हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति को एक दिन में कितने अल्कोहल का सेवन करना चाहिए.

मॉडर्न दुनिया ही नहीं बल्कि राजा-महाराजाओं के समय से ही मदिरा (शराब) का काफी चलन है. आज के परिवेश में भी इसका सेवन करने वाले लोगों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. लेकिन एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक व्यक्ति को दिन भर में कितनी शराब पीनी चाहिए. आइए जानते हैं हर दिन कितनी शराब पीनी चाहिए और क्या कहती है ये रिपोर्ट...

डब्ल्यूएचओ यानि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने इसी वर्ष एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि एक व्यक्ति को दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए. WHO की उस रिपोर्ट के अनुसार जरा सी भी शराब आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. थोड़ी सी भी अल्कोहल युक्त ड्रिंक्स का सेवन करना व्यक्ति की सेहत के लिए खतरनाक है. लोगों को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की ओर से किए गए अंकलन में चौकाने वाले खुलासा हुआ है. जिसके अनुसार जो लोग ये सोचते हैं एक या दो पैग से कुछ नहीं होगा उन्हें सावधान हो जाने की जरूरत है. शराब का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

क्या कहती है रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार शराब पीने से कैंसर, लिवर फेलियर जैसे समस्याएं आपको हो सकती हैं. रिपोर्ट में तो ये भी कहा गया है कि अल्कोहल की पहली ही बूंद से आपके स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक शराब में मिलाए जाने वाला अल्कोहल एक प्रकार का जहरीला टॉक्सिक है. जोकि शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाता है.

वर्षों पूर्व इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने अल्कोहल को ग्रुप 1 कार्सिनोजेन में शामिल कर लिया था. इस खतरनाक ग्रुप में एस्बेस्टस, रेडिएशन और तंबाकू भी शामिल हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार अभी ऐसी कोई भी स्टडी नहीं हुई है जिसमें ये पता चला हो कि हृदय रोगों और टाइप 2 मधुमेह पर शराब पीने से फायदा होता है.

यह भी पढ़ें- तीन कुत्ते और तीन इंसान...इस पूरे देश में सिर्फ इतने ही लोग रहते हैं

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
फिर जंतर-मंतर पर कॉकरोच, CJI के कमेंट से आंदोलन तक इनकी पूरी कहानी
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
क्या GST अफसर को है गिरफ्तारी का अधिकार, जानें क्या है कानून?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
कौन सा देश सबसे ज्यादा खर्च कर रहा 5जी डेटा, कहां हैं दुनिया के ताकतवर देश?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?
सऊदी अरब को क्यों निशाना बना रहे हूती, क्या है दुश्मनी की वजह?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget