एक्सप्लोरर

Drinking Milk: इस देश में दूध पीना माना जाता है बुरा, जानिए इसके पीछे की वजह

भारत दूध उत्पादन में सबसे आगे है. इतना ही नहीं भारतीय लोग दूध का इस्तेमाल भी खूब करते हैं.लेकिन एक ऐसा भी देश है जो पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर दूध उत्पादन करता है, लेकिन वहां कोई दूध नहीं पीता है.

भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल दूध का होता है. चाय से लेकर घर के बच्चों और दही के लिए दूध का इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी देश है, जहां पर दूध पीना बुरा माना जाता है. जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह. 

कौनसा है वो देश

बता दें कि चीन के लोगों के बारे में कहा जाता है वो सबकुछ पचा सकते हैं. लेकिन दूध नहीं पचा पाते हैं. यहीं कारण है कि वहां पर दूध पीना बुरा माना जाता है. चाइनीज लोग कभी दूध पचा नहीं पाए हैं, लिहाजा सदियों से वहां दूध पीना ही बुरा माना जाता है. चीन की आधी से ज्यादा आबादी लेक्टोज इनटॉलरेंट है, यानी वो दूध नहीं पचा पाती है. रिसर्च के मुताबिक ये समस्या चीनियों के डीएनए की वजह से होती है, जिससे उन्हें जन्म से साथ ही दूध पचाने में मुश्किल आती है. लेकिन सवाल ये है कि सांप-चमगादड़ जैसा एग्जॉटिक मांस पचा पाने वाले दूध क्यों नहीं पचा पाते हैं. 

ये है कारण 

बता दें कि दूध या इससे बनी चीजें खाने पर अपच को लेक्टोस इनटॉलरेंस कहते हैं. लेक्टोज दूध में पाई जाने वाली शक्कर है, जो इससे बनी चीजों जैसे पनीर, घी और बटर में भी होती है. जो लोग दूध पचा नहीं पाने की बात करते हैं, वे असल में इसमें पाई जाने वाली यही शक्कर नहीं पचा पाते है. ये असल में अपच का कारण होता है. उनकी छोटी आंत, जिसमें लेक्टोज को पचाने के लिए जरूरी एंजाइम नहीं बन पाता है. 

जानकारी के मुताबिक दूध पीने के 30 मिनट से 2 घंटे के भीतर अगर पेट दर्द, उल्टियां, उबकाई आना, पेट से खदबद की आवाजें आना या डायरिया जैसी समस्या भी होती है. तो ये समझा जा सकता है कि आप लेक्टोज नहीं पचा पाते हैं. लेक्टोज नहीं पचा पाने वाले कई बच्चे उम्र के साथ दूध पचा पाते हैं, वहीं कई बार ये समस्या पूरी उम्र बनी रहती है. हालांकि ये भी देखा गया कि भौगोलिक संरचना के आधार पर लेक्टोज इनटॉलरेंस बढ़ता-घटता रहता है. जैसे एशिया के लोगों में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है. जबकि यूरोपियन आबादी के साथ ये परेशानी बहुत कम है. एशिया में भी चीन के लोगों में दूध नहीं पचा पाने की समस्या सबसे ज्यादा है.

दूध उत्पादन में तीसरा नंबर है चीन 

जानकारी के मुताबिक चीनी लोग दूध नहीं पचा पाते है. लेकिन ये देश दूध के उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे आगे बड़ा देश है. UK Agriculture & Horticulture Development Board के मुताबिक सबसे आगे अमेरिका और उसके बाद भारत हैं. बीते कुछ सालों में चीन ने 37 मिलियन टन से भी ज्यादा दूध का हर साल उत्पादन किया है. लेकिन इतने दूध के प्रोडक्शन के बाद भी चाइनीज इसे खुद पीने की बजाए निर्यात पर जोर देते हैं.

 

ये भी पढ़ें: Mosquito: जी हां, मच्छर 100 मीटर दूर से पहचान लेता है अपना टारगेट! ट्रिक जान रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget