एक्सप्लोरर

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को कौन सी कैटेगरी की मिलती है सुरक्षा, कितने कमांडो रहते हैं तैनात

Rekha Gupta Attack: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. बुधवार को उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया. हालांकि पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. बुधवार को सीएम जब जनसुनवाई कर रही थीं तभी एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया. चलिए जानते हैं कि रेखा गुप्ता पर हमले का क्या है पूरा मामला और उन्हें कौन सी सुरक्षा मिली है. 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रही थीं. तभी अर्जी लेकर आए एक शख्स ने उनपर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि शख्स ने सीएम पर पहले पत्थर फेंकने की कोशिश की और फिर कथित तौर पर मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने का प्रयास किया. इस हमले में उन्हें मामूली चोट आई है. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमलावर को हिरासत में ले लिया और दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब चलिए जानते हैं कि सीएम रेखा गुप्ता को कौन सी सिक्योरिटी मिली है.

क्या होती है Z श्रेणी की सुरक्षा

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद गृह मंत्रालय ने जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. यह सुरक्षा उनके शपथ ग्रहण के तुरंत बाद लागू की गई थी. भारत में जेड श्रेणी की सुरक्षा लोगों को खतरे के लेवल के आधार पर दिया जाता है. यह प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सासंद, विधायक जैसे लोगों को दिया जाता . Z कैटेगरी के कवर में करीब 22-25 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं. इसमें पीएसओ, एस्कॉर्ट्स, वॉचर्स और करीब 8 हथियारबंद गार्ड शामिल होते हैं. इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और शीला दीक्षित को सुरक्षा के लिए Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी. 

आरोपी से पूछताछ में जुटी दिल्ली पुलिस

इस घटना के बाद सीएम आवास में अफरातफरी मच गई. हमले की खबर मिलते ही सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी सीएम आवास पहुंचे चुके हैं. वहीं दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी शख्स से पूछताछ में जुटी हैं. इस घटना पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कड़ी निंदा की है.

इसे भी पढ़ें- कितना खतरनाक है ब्रेन-ईटिंग अमीबा, क्या ये वाकई खा जाता है इंसानों का दिमाग?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget