एक्सप्लोरर

इस तारीख से शुरू होने वाली है जनगणना, इसमें लोगों से क्या-क्या सवाल पूछे जाएंगे?

Caste Census: देश में जनगणना होने वाली है. इस बार सरकार ने जातिगत जनगणना के लिए मंजूरी दे दी है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आखिर यह कब से शुरू होगी और इस दौरान क्या सवाल पूछे जाएंगे.

देश में आखिरी बार साल 2011 में जनगणना हुई थी. इसके बाद से साल 2021 से जनगणना की तारीखें लंबित चल रही हैं. लेकिन कुछ महीने पहले ही मोदी सरकार ने जनगणना पर मुहर लगा दी है. इस दौरान कहा गया है कि मूल जनगणना में ही जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी. पहले साल 2021 में कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था, लेकिन अब फिर से जनगणना की तारीख आ गई है. चलिए जानें कि यह कब से शुरू होगी और इस दौरान किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं. 

कैसे होती है जनगणना

जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है. ये लोग तय क्षेत्रों में पहुंचते हैं और लोगों को घरों-घरों में जाकर विभिन्न तरह की जानकारी जुटाते हैं. सरकार इनको जनगणना के लिए खास पहचान पत्र देती है, लेकिन अगर किसी शख्स को संशय हो तो वो इनसे आधिकारिक पहचान पत्र दिखाने के लिए भी कह सकते हैं. दो हिस्सों में जनगणना की जाती है. पहली हाउसिंग और दूसरी हाउसिंग सेंसस. हाउसिंग में घर से जुड़े सवाल जैसे कि बिजली, पेयजल, शौचालय और संपत्ति से जुड़े सवाल किए जाते हैं. 

कौन से सवाल किए जाते हैं

वहीं दूसरा फॉर्म नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का होता है. इसमें घर के सदस्यों से जुड़े सवाल होते हैं जैसे कि लिंग, माता का नाम, जन्म तारीख, पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, अस्थाई पता, वर्तमान पता, परिवार के मुखिया, परिवार के मुखिया से संबंध, मौजूदा वैवाहिक स्थिति, शादी के समय उम्र, धर्म, संप्रदाय, अनुसूचित जाति या जनजाति, दिव्यांगता, मातृभाषा अन्य कौन सी भाषाओं का ज्ञान, साक्षरता की स्थिति, मौजूदा शैक्षणिक स्थिति, उच्चतम शिक्षा, बीते साल का रोजगार, आर्थिक गतिविधि की श्रेणी, रोजगार, उद्योग की प्रकृति, रोजगार और सेवाएं, श्रेणी गैर-आर्थिक गतिविधि, कैसा रोजगार चाहते हैं, काम पर जाने का माध्यम जैसे सवाल होते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान आम तौर पर 29 सवाल किए जाते हैं. 

कब से शुरू होगी जनगणना

भारत में इस बार जनगणना का काम दो चरणों में खत्म होगा. पहली बार 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इस दौरान देश के पहाड़ी इलाकों में रहने वालों की जनगणना की जाएगी. वहीं दूसरा चरण 1 मार्च 2027 से शुरू होगा. इस दौरान मैदानी इलाकों में जनगणना की जाएगी. इस बार जाति आधारित जनगणना की जाएगी. जातिगत जनगणना का सबसे बड़ा असर ओबीसी वर्ग पर देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बेकाबू होकर एक दूसरे को ही कुचलने लगी भीड़, ये हैं भारत में भगदड़ के सबसे बड़े पांच मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
किन किन देशों में बैन है स्टारलिंक? भारत में आया तो कितना तेज होगा इंटरनेट
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
नार्वे में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या खरीद सकते हैं?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?
स्टारलिंक की एंट्री पर कहां फंसा पेच, भारत के लिए इस पर दांव लगाना रिस्की क्यों?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget