एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर उत्तर प्रदेश का पुराना वीडियो वायरल

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "मूड ऑफ़ महाराष्ट्र. महाराष्ट्र चुनाव का अत्यंत ही सुंदर ढंग से प्रचार प्रारंभ."

फैक्ट चेक

निर्णय [भ्रामक]

यह वीडियो महाराष्ट्र का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कानपुर की डिविनिटी होम्स सोसाइटी का है, और इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड किया गया था

दावा क्या है?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवासीय सोसाइटी में 'जय श्री राम' के नारे और 'हिंदुत्व' के समर्थन में गीत गाया जा रहा है, और फ्लैट्स की बालकनी में खड़े लोगों से 'राष्ट्रवाद' को ध्यान में रखते हुए वोट देने की अपील की जा रही है. इस वीडियो को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर महाराष्ट्र की एक आवासीय कॉलोनी का बताकर शेयर किया जा रहा है. 

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "मूड ऑफ़ महाराष्ट्र. महाराष्ट्र चुनाव का अत्यंत ही सुंदर ढंग से प्रचार प्रारंभ." इस पोस्ट को अब तक 267,000 व्यूज़, 3,700 रीपोस्ट और 12,000 से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें. 

यह वीडियो फ़ेसबुक पर भी इसी दावे के साथ व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है.

हिंदी न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़ ने भी वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह महाराष्ट्र का है. 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर उत्तर प्रदेश का पुराना वीडियो वायरल

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है और इसे 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. 

हमने सच का पता कैसे लगाया?

हमने वीडियो के कीफ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजा, तो यह हमें 'विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल प्रखंड बांसखोह' नाम के फ़ेसबुक पेज पर फ़रवरी 15, 2022 को पोस्ट (आर्काइव यहां) किया हुआ मिला, जिसका शीर्षक 'प्रभात फेरी, कानपुर पश्चिम..' था. चूंकि यह वीडियो दो साल से अधिक समय से इंटरनेट पर मौजूद है, इसलिए यह स्पष्ट हो गया कि यह 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से संबंधित नहीं है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर उत्तर प्रदेश का पुराना वीडियो वायरल

फ़रवरी 2022 के फ़ेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

जांच के दौरान, हमें यह वीडियो फ़रवरी 12, 2022 की एक पोस्ट (आर्काइव यहां) में भी मिला, जिसमें कई तस्वीरें भी शेयर की गई थीं. पोस्ट में जानकारी दी गई थी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रभात फेरी कल्याणपुर के गौतम नगर क्षेत्र में स्थित नवशीलधाम सोसाइटी, रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट, कान्हा श्याम अपार्टमेंट, डिविनिटी होम अपार्टमेंट समेत कई स्थानों पर जय घोषों के साथ संपन्न हुई.

फ़ेसबुक पोस्ट में दी गई सोसाइटीज़ की तस्वीरों को गूगल पर सर्च करके हमने वीडियो में दिखाई दे रही बिल्डिंग्स से मिलान किया, और यह पाया कि वीडियो डिविनिटी होम्स सोसाइटी में रिकॉर्ड किया गया था, जिसकी पुष्टि सोसाइटी के फ़ेसबुक पेज (आर्काइव यहां) पर मौजूद तस्वीरों से हुई.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर उत्तर प्रदेश का पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो और डिविनिटी होम्स, कानपुर के फ़ेसबुक पर मौजूद तस्वीर के बीच तुलना. (सोर्स: एक्स/फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

इसके बाद, इस सोसाइटी को गूगल मैप्स पर सर्च किया, तो पाया कि यह कानपुर में इंदिरा नगर रोड पर स्थित है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से जोड़कर उत्तर प्रदेश का पुराना वीडियो वायरल

वायरल वीडियो और गूगल स्ट्रीट व्यू का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/गूगल मैप्स/स्क्रीनशॉट)

इसके अलावा, हमारी जांच में यह भी सामने आया कि वायरल वीडियो के अंत में जो 20 तारीख को वोट डालने की अपील की गई है, वह असल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से संबंधित है. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान फ़रवरी 20, 2022, को कानपुर समेत 16 ज़िलों की 59 सीटों पर हुआ था. 

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो दो साल से ज़्यादा पुराना है और यह उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक हाउसिंग सोसाइटी का है, नाकि महाराष्ट्र, जैसा कि दावा किया जा रहा है. इसका महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से कोई संबंध नहीं है. 

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget