एक्सप्लोरर

यह वीडियो न तो पश्चिम बंगाल से संबंधित है और न ही इसमें किसी मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है और इसमें दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में किसी मंदिर में भंडारा किया जा रहा था. लेकिन, वहां मुसलमानों ने घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया दिया. आजतक फैक्ट चेक खबर ने इस खबर की तथ्यों की जांच की है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक इलाके में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं. इसमें एक पंडाल में कई लोग आग भी लगा रहे हैं. जिस जगह ये तोड़फोड़ की जा रही है, वहां बड़े-बड़े गमले और खाने की प्लेटें भी बिखरी नजर आ रही हैं.

कई लोग इसे पश्चिम बंगाल की घटना बता रहे हैं. दावे के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में किसी मंदिर में भंडारा किया जा रहा था, लेकिन वहां मुसलमानों ने घुसकर सब कुछ तहस-नहस कर दिया दिया.यह वीडियो न तो पश्चिम बंगाल से संबंधित है और न ही इसमें किसी मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "यह कोई अफगानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश थोड़ी ना है या भारत के बंगाल का सीन है जहां एक गांव के मंदिर में हिंदुओं द्वारा भंडारा किया जा रहा था जिहादियों को राश नहीं आया और भंडारे में घुस के तोड़‌फोड़ की मंदिर में तोड़फोड़ किया और हिंदुओं के साथ मारपीट किया गया जहां इन सुअरों की संख्या ज्यादा है वहां नर्क मचा के रखें है देखो सेकुलर कुत्तों सब तुम्हारे भाईचारे के वजह से हो रहा है."

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो न तो पश्चिम बंगाल का है और न ही भारत का. दरअसल ये वीडियो बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले का है जहां की एक मजार में कुछ उपद्रवियों ने उत्पात मचाया था.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से हमें ये वीडियो 'हैराबन पाक दरबार शरीफ' नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला. दरबार शरीफ, बांग्लादेश के गाजीपुर में स्थित मुसलमानों का एक धार्मिक स्थल है.

हेराबन पाक दरबार शरीफ' पेज पर इस वीडियो के साथ बांग्ला भाषा में लिखा है कि ये घटना दिनाजपुर जिले के घोड़ाघाट उपजिले की है. यहां मुसलमानों ने, बिराहीमपुर गांव में स्थित रहीम शाह भंडारी के मजार शरीफ में पहले तोड़फोड़ की और उसके बाद कई जगहों पर आग लगा दी.

इन जानकारियों की मदद से खोजने पर हमें 28 फरवरी और 1 मार्च को छपी कई बांग्लादेशी न्यूज रिपोट्र्ट्स मिलीं. जैसे 'प्रथम आलो' और ढाका पोस्ट' की रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दिनाजपुर के घोड़ाघाट उपजिले में तीन दिनों तक चलने वाले मुसलमानों के त्यौहार उर्स की तैयारी चल रही थी. उसी दौरान कुछ लोगों ने एक मजार पर हमला कर दिया और वहां आग लगा दी. ये जगह 'रहीम शाह बाबा भंडारी मजार' के नाम से मशहूर है. ये त्यौहार मार्च की 2 तारीख से लेकर 4 तारीख तक चलने वाला था और उसके लिए पंडाल और बड़ा स्टेज बनाया गया था, जिसे तोड़कर आग के हवाले कर दिया गया था.

इन उपद्रवियों का कहना था कि हर साल उर्स त्यौहार के नाम पर इस मजार में गाना-बजाना, नशीली दवाओं का सेवन और अश्लील गतिविधियां होती हैं. इसका पहले भी विरोध किया गया था. लेकिन फिर से उर्स की तैयारी देख कर दोबारा मामला गर्मा गया.

हमे 'कालबेला' नामक न्यूज आउटलेट के यूट्यूब चैनल पर इस मामले से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इसमें 1 मिनट 14 सेकंड पर एक टिन से बना घर और एक सीमेंट का खंभा नजर आता है जिसके ऊपर एक पानी की टंकी रखी है.

वायरल वीडियो के पहले फ्रेम में भी हमें हूबहू वैसा ही घर और सीमेंट का खंभा दिखाई देता है जिसके ऊपर एक पानी टंकी रखी है. दोनों की तुलना करने से ये बात साफ हो जाती है कि वायरल वीडियो इसी घटना का है.


यह वीडियो न तो पश्चिम बंगाल से संबंधित है और न ही इसमें किसी मंदिर में तोड़फोड़ हुई थी

इस तरह ये बात साबित हो जाती है कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में एक मजार में हुई तोड़फोड़ का है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

 

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget