एक्सप्लोरर

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो में दिवंगत कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं, बल्कि मॉडल रेशमा सेबेस्टियन हैं. 

फैक्ट चैक

निर्णय [असत्य]

यह वीडियो मॉडल रेशमा सेबेस्टियन का है, न कि दिवंगत कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का.

दावा क्या है? 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है, जिसमें साड़ी पहने एक महिला एक गाने पर पोज़ देती हुई नज़र आ रही है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह महिला दिवंगत कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह हैं, जिन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अपने पति कैप्टन अंशुमान को दिया गया मरणोपरांत कीर्ति चक्र पुरस्कार ग्रहण किया था. 

यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फ़ेसबुक पर ख़ूब शेयर किया जा रहा है. एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "एक मां ने अपना बेटा देश के लिए शहीद कर दिया और शहीद हुऐ जवान की पत्नी एक करोड़ और शौर्य चक्र लेकर इंस्टाग्राम पर खूबसूरती बिखेर रही हैं." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहांयहां और यहां देखें.

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/फ़ेसबुक/स्क्रीनशॉट)

दरअसल, कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह सम्मान समारोह के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं. कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने नेक्स्ट-इन-किन पॉलिसी (एनओके) में बदलाव की मांग की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि मेडल और सम्मान राशि बहू को मिल गई, जो अब उनके साथ नहीं रहती. द हिन्दू की एक रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ₹1 करोड़ का आर्मी ग्रुप इंश्योरेंस फंड (AGIF) उनकी पत्नी और माता-पिता के बीच बांटा किया गया था, जबकि पेंशन सीधे जीवनसाथी को जाती है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹50 लाख की सहायता की घोषणा की थी, जिसमें से ₹35 लाख उनकी पत्नी को और ₹15 लाख उनके माता-पिता को मिले.

हालांकि, वायरल हो रहा वीडियो मॉडल रेशमा सेबेस्टियन का है, ना कि कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का, जैसा कि दावा किया गया है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

हमने वायरल वीडियो के की फ़्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजा, तो हमें यह एक इंस्टाग्राम यूज़र रेशमा सेबास्टियन के अकाउंट पर मिला. रेशमा ने यह वीडियो (आर्काइव यहां) अप्रैल 24, 2024 को पोस्ट किया था.

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

रेशमा के इंस्टाग्राम वीडियो का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

रेशमा सेबेस्टियन ने अपने अकाउंट के बायो में महिलाओं और उनकी फाइनेंसियल आज़ादी पर TEDx Talks में दिए गए स्पीच का एक लिंक भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ख़ुद की पहचान एक मॉडल के तौर पर बताई है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, रेशमा सेबेस्टियन अपने पति और बेटी के साथ जर्मनी में रहती हैं और फिलहाल केरल घूम रही हैं.

हमें रेशमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पष्टीकरण (आर्काइव यहां) भी मिला, जिसे उन्होंने जुलाई 14 को पोस्ट किया था. उन्होंने लिखा था, "यह स्मृति सिंह (भारतीय सेना के जवान कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा) का पेज/आईजी अकाउंट नहीं है. पहले प्रोफ़ाइल विवरण और बायो पढ़ें. कृपया ग़लत जानकारी और नफ़रत भरी टिप्पणियाँ फैलाने से बचें."

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

रेशमा के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

रेशमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक व्यक्ति के फ़ेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें उनकी तस्वीर है, जिसमें वह कैप्टन अंशुमान की पत्नी को ट्रोल कर रहा है. 

उन्होंने लिखा, "यह बेतुका है! स्मृति सिंह के बारे में ग़लत जानकारी फैलाने के लिए मेरी पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा है. हम कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं." उन्होंने अपने फॉलोअर्स से आग्रह किया कि वे उनके साथ ऐसे और पोस्ट शेयर करें, जिनमें उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा हो.

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

रेशमा की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

स्मृति सिंह और रेशमा सेबेस्टियन की तस्वीरों की तुलना करने पर साफ़ पता चलता है कि वीडियो में उनके हेयरस्टाइल में ज़रूर समानता है, लेकिन उनके चेहरों में काफ़ी अंतर है. 

वायरल वीडियो नहीं है कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का

स्मृति सिंह और रेशमा सेबेस्टियन की तस्वीरों की तुलना. (सोर्स: एक्स/इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

यह स्पष्ट है कि रेशमा सेबेस्टियन का वीडियो इस ग़लत दावे के साथ व्यापक रूप से शेयर किया जा रहा है कि वह स्मृति सिंह हैं.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि वायरल वीडियो में दिवंगत कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं, बल्कि मॉडल रेशमा सेबेस्टियन हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget