एक्सप्लोरर

महाकुंभ के दावे से वायरल 2 मिनट लंबे शंखनाद का Video वाराणसी का है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शंखनाद किए जाने का है, जब फरवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा की आरती में शामिल हुई थीं.

CLAIM 

सोशल मीडिया पर वायरल 2 मिनट 49 सेकेंड तक शंखवादन का यह वीडियो महाकुंभ का है. 

FACT CHECK 

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो फरवरी 2023 का है, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय यात्रा पर वाराणसी पहुंची थीं और दशाश्वमेध घाट पर गंगा की आरती में शामिल हुईं थीं. 

 

गंगा घाट पर भव्य आरती के साथ 2 मिनट 49 सेकेंड तक निरंतर शंखनाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस गलत दावे से वायरल है कि महाकुंभ पर्व के उदघाटन समारोह में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया. 

बूम ने पाया कि 2 मिनट 49 सेकेंड तक का निरंतर शंखवादन का यह वीडियो वाराणसी का है. फरवरी 2023 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा की आरती में शामिल हुई थीं. इसी दौरान वाराणसी के रामजनम योगी ने यह शंखवादन किया था. 

फेसबुक पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'महाकुंभ पर्व के उदघाटन समारोह पर हुए शंखनाद ने एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है 2 मिनट 49 सेकेंड के निरंतर शंखवादन का. जय महादेव.'


महाकुंभ के दावे से वायरल 2 मिनट लंबे शंखनाद का Video वाराणसी का है

(आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक 

हमने देखा कि वायरल वीडियो में VK News नाम का एक लोगो था. इसी से संकेत लेते हुए दावे से संबंधित कीवर्ड से सर्च करने पर हमें VK News न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 13 फरवरी 2023 को शेयर किया गया यही वीडियो मिल गया. इस वीडियो का टाइटल है - 'गंगा घाट पर भक्त ने बजाया ऐसा शंख.. राष्ट्रपति मुर्मू भी देखती रह गईं.'

हमने इससे संबंधित अन्य मीडिया रिपोर्ट सर्च कीं तो पाया कि 13 फरवरी 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची थीं. दैनिक जागरण और एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू काशी के विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा की आरती में शामिल हुई थीं. उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे.' 

राष्ट्रपति के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया गया था. इसी गंगा आरती के दौरान वाराणसी के रामजनम ने यह शंख बजाया था. 

हमें रामजनम के बारे में भी कुछ और मीडिया रिपोर्ट भी मिलीं. नवभारत टाइम्स की 19 जून 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक रामजनम वाराणसी के चौबेपुर के रहने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, नरेंद्र मोदी जब तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आए थे, तब भी रामजनम ने लगातार 2 मिनट 40 सेकंड तक शंख बजाया था. 

एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि कि रामजनम राष्ट्रपति मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाह के अलावा विदेशी मेहमान जैसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जापान के पूर्व पीएम व दिवंगत नेता शिंजो आबे को भी अपने शंखनाद से अचंभित कर चुके हैं.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget