एक्सप्लोरर

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में किसी कांग्रेस नेता के शामिल नहीं होने का दावा है झूठा

बूम ने पाया कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी भी सेना के वाहन में मौजूद थे.

CLAIM

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कोई कांग्रेस नेता शामिल नहीं हुआ.

FACT CHECK

बूम ने पाया कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान राहुल गांधी शव वाहन में बैठे थे. वहीं निगम बोध घाट पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर का दिल्ली स्थित निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का दावा है कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेस का कोई नेता शामिल नहीं हुआ.

बूम ने पाया कि दावा गलत है. कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट तक मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान राहुल गांधी सेना के वाहन में मौजूद थे. इसके अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के नेताओं ने घाट पहुंचकर अंतिम विदाई दी थी.

एक्स पर दक्षिणपंथी यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'सोनिया को भूल जाइए, यहां तक कि राहुल और प्रियंका भी मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में मौजूद नहीं थे. यही तरीका है कांग्रेस के उन सदस्यों के साथ जो परिवार से नहीं हैं. चाहे सिख मनमोहन सिंह हों, बंगाली ब्राह्मण प्रणब दा, ओबीसी सीताराम केसरी या तेलुगु पीवीएनआर, वे उन्हें नौकर के रूप में देखते हैं.'

दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में किसी कांग्रेस नेता के शामिल नहीं होने का दावा है झूठा

(आर्काइव लिंक)

एक्स पर एक यूजर ने अंतिम यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मनमोहन सिंह जी के आखिरी यात्रा में सुरक्षा कर्मियों को छोड़ दें तो और कोई नहीं दिखेगा. एक कांग्रेसी तक नहीं आया, कांग्रेस में सिर्फ नकली गांधियों की पूछ है.'

 

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 28 दिसंबर 2024 को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने घाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पंचतत्‍व में विलीन होने से पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्‍यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था. यहां से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट पहुंची.

न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी मुख्यालय से निगम बोध घाट तक मनमोहन सिंह की अंतिम शवयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी भी गाड़ी में बैठकर गए. वहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी काफिले में मौजूद रहीं.

हमें आज तक के यूट्यूब चैनल पर इससे जुड़ा एक शॉर्ट वीडियो भी मिला जिसका टाइटल था, 'Manmohan Singh की अंतिम यात्रा में शामिल हुए Rahul Gandhi.'

इसके अलावा हमें एक्स पर Deccan Chronicle का एक पोस्ट मिला जिसमें बताया गया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया.


इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता शवयात्रा में पैदल चलकर हिस्सा ले रहे थे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम दूसरे नेताओं ने निगमबोध घाट पर पहुंचकर मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी. कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल से इसकी तस्वीरें साझा कीं.

इसके अलावा न्यूज एजेंसी एएनआई के वीडियो में निगमबोध घाट पर राहुल गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए देखा जा सकता है.

एएनआई के एक अन्य वीडियो में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और उनकी बेटी दमन सिंह के अलावा सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल नजर आए.


अंतिम संस्कार के दौरान राहुल गांधी को मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए भी देखा गया.
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में किसी कांग्रेस नेता के शामिल नहीं होने का दावा है झूठा

कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मनमोहन सिंह के अंतिम विदाई के पूरे कार्यक्रम को देखा जा सकता है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Boom पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget