एक्सप्लोरर

क्या अफगानिस्तान क्रिकेटर इब्राहिम जादरान के इस अनूठे जश्न का है महाशिवरात्रि से संबंध? जानें सच्चाई

क्या अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद 'डमरू' बजाते हुए सेलिब्रेशन किया और भगवान शिव को नमस्कार किया? दरअसल, 26 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इब्राहिम जादरान ने 177 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली.

क्या अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद 'डमरू' बजाते हुए सेलिब्रेशन किया और भगवान शिव को नमस्कार किया? दरअसल, 26 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इब्राहिम जादरान ने 177 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. इसकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड के सामने एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही और जीत भी हासिल की.

इसके बाद से इब्राहिम के सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो शतक पूरा करने के बाद अपना हेलमेट उतारते हैं. इसके बाद वो हाथ की उंगलियां घुमाते हुए कुछ इशारा करते हैं और हाथ भी जोड़ते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग इसे महाशिवरात्रि से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका ये सेलिब्रेशन भगवान शिव को समर्पित था. महाशिवरात्रि का त्योहार भी 26 फरवरी को ही मनाया गया था.

वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा, "कल अफगानिस्तान के इब्राहिम ने शतक लगाकर अपना रिएक्शन क्या दिया देखना! महाशिवरात्रि पर्व पर डमरू बजाते हुए भोलेनाथ को नमस्कार किया. ये नज़ारा देखकर पूरे पाकिस्तान की सुलग रही थी!" ऐसे ही एक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.


क्या अफगानिस्तान क्रिकेटर इब्राहिम जादरान के इस अनूठे जश्न का है महाशिवरात्रि से संबंध? जानें सच्चाई

मगर आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि शतक जड़ने बाद इब्राहिम जादरान का ये इशारा अफगान टीम के सीनियर खिलाड़ी राशिद खान के लिए था. जादरान ने इस सेलिब्रेशन के जरिये राशिद को धन्यवाद किया था.

कैसे पता लगाई सच्चाई?

सोशल मीडिया पर चल रहे इस दावे से संबंधित हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें ये बताया गया हो कि उनका ये अनोखा सेलिब्रेशन महाशिवरात्रि को लेकर था. कीवर्ड सर्च के जरिये हमें ऐसी रिपोर्ट्स मिलीं जिनके मुताबिक उनका ये सेलिब्रेशन उनकी टीम के सीनियर खिलाड़ी राशिद खान के लिए था.

क्रिकेट टाइम्स की 27 फरवरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जादरान ने अपना शतक पूरा करने के बाद 'लेग स्पिन बॉलिंग' की नकल करते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ किसी को इशारा किया था. इसके बाद उन्होंने अपने हाथ भी जोड़े. रिपोर्ट के मुताबिक उनका ये इशारा राशिद खान को धन्यवाद करने के लिए था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी में 26 फरवरी को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला हुआ था जिसमें अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया. हालांकि 28 फरवरी को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच रद्द होने की वजह से अफगानिस्तानी सेमीफाइनल में पहुँचने की उम्मीदें न के बराबर हैं.

साफ है, इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने के बाद जादरान द्वारा राशिद खान को धन्यवाद देने वाले सेलिब्रेशन को महाशिवरात्रि से जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले AAJTAK पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget