एक्सप्लोरर

क्या चाचा-भतीजी की शादी का दावा करने वाला वायरल वीडियो झूठा और स्क्रिप्टेड है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम महिला ने अपने चाचा से शादी कर ली है.

CLAIM मुस्लिम चाचा-भतीजी ने आपस में शादी कर ली.
FACT CHECK बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो वास्तविक घटना से संबंधित नहीं है. इसे वीडियो क्रिएटर अंकिता करोटिया ने बनाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम महिला ने अपने चाचा से शादी कर ली है. बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है, इसे अंकिता करोटिया नाम की वीडियो क्रिएटर ने मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया है.

वायरल वीडियो में बुर्का पहने हुए एक युवती को देखा जा सकता है. युवती अपना नाम शहनाज बता रही है और साथ में मौजूद युवक अपना नाम इमरान बता रहा है. ये दोनों अपने आप को चाचा-भतीजी बता रहे हैं और घोषणा कर रहे हैं कि उन्होंने प्रेम हो जाने के बाद शादी कर ली है.

फेसबुक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'इसे कहते है मौज का हब (मौजहब), 'बेटी की बेटी, बीबी की बीबी भी..'

क्या चाचा-भतीजी की शादी का दावा करने वाला वायरल वीडियो झूठा और स्क्रिप्टेड है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे के साथ वायरल है. आर्काइव लिंक

बूम को व्हाट्सएप टिपलाइन (7700906588) पर भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है. सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की सत्यता की जांच के लिए वीडियो बूम को भेजा है.

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया. सर्च के दौरान हमें अंकिता करोटिया नाम की वीडियो क्रिएटर का फेसबुक पेज मिला. इस पेज पर हमें 23 फरवरी 2025 को अपलोड किया गया पूरा वीडियो मिला.

फेसबुक पेज से हम वीडियो क्रिएटर अंकिता करोटिया के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे. यूट्यूब पर भी यह वीडियो 23 फरवरी 2025 को अपलोड किया गया था.

क्रिएटर ने वीडियो के साथ एक डिस्क्लेमर भी दिया है, इसमें लिखा है, ''यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है. वीडियो का जाति, रंग, वंश, राष्ट्रीय मूल, जातीय समूह की पहचान, उम्र, धर्म, वैवाहिक या माता-पिता की स्थिति, शारीरिक या मानसिक विकलांगता, लिंग, लिंग पहचान या अभिव्यक्ति के आधार पर अपमान या बदनाम करने का कोई इरादा नहीं है."

क्या चाचा-भतीजी की शादी का दावा करने वाला वायरल वीडियो झूठा और स्क्रिप्टेड है?

यूट्यूब चैनल को स्कैन करने पर हमें ज्ञात हुआ कि वीडियो क्रिएटर ने पहले भी इस तरह के समाज में वर्जित, अमान्य वैवाहिक संबंधों पर आधारित वीडियो बनाए हैं. बूम ने इसी तरह के एक वीडियो पर पहले भी फैक्ट चेक किया है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

ABVP के हाथ लगी DUSU की गद्दी
Mahadev & Sons: Rajji, Dheeraj और Narmada निकले कार में लाश ठिकाने लगाने! कौन है असली कातिल?
Bollywood News: कंगना का रामायण के लुक्स पर तंज? नितेश तिवारी की फिल्म पर उठे सवाल (19.09.2026)
Bigg Boss 20: Uditi Singh और Aasif Khan के Clash के बाद सवाल, क्या Uditi हैं ‘Bigg Boss Material’?
Diljit Dosanjh ने Govinda को बताया Legendary, बोले- ‘उनके जैसा कोई नहीं हुआ और न होगा’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
'छात्रों का गूंज' कार्यक्रम में बोले राहुल- कुछ लोगों का देश के सिस्टम पर कब्जा
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
DUSU के नतीजों पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास बोले- 'ये याद रखना चाहिए कि...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'अगर सरकार...'
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने थिएटर्स में कमाए थे 200 करोड़ से ज्यादा
Netflix पर गर्दा उड़ा रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 2 ने कमाए 200 करोड़ से ज्यादा
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
पंजाब पुलिस की हिरासत में रवनीत सिंह बिट्टू, CM मान की गाड़ी पर फेंकी शराब की बोतल
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
काजल राघवानी को देखने के लिए बेकाबू भीड़, गाड़ी पर किया हमला, पत्थरबाजी में टूटे शीशे
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
'ये विजय परिषद की राष्ट्र..., ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई
एशियन गेम्स के लिए गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेटर्स को संदेश, दी शुभकामनाएं
एशियन गेम्स के लिए गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेटर्स को संदेश, दी शुभकामनाएं
Embed widget