एक्सप्लोरर

WTC के लिए हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग, फर्जी है वायरल बयान

हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. फर्जी बयान को हार्दिक पांड्या के नाम से वायरल किया जा रहा है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर कहा है कि अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो रोहित शर्मा से कप्तानी वापस ले लेनी चाहिए और बुमराह को कप्तान बना देना चाहिए,क्योंकि बुमराह को कप्तानी करने का जज्बा बहुत ज्यादा है.

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है. हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. फर्जी बयान को  हार्दिक पांड्या के नाम से वायरल किया जा रहा है. 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘क्रिकेट जानकारी’ ने 22 दिसंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हार्दिक पांड्या ने कहा अगर भारत को WTC फाइनल में पहुंचना है तो रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर बुमराह को कप्तान बना देना चाहिए क्योंकि बुमराह को कप्तानी करने का जज्बा बहुत ज्यादा है.”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें.

vishvasnews

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया. हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें हार्दिक पांड्या के इस वायरल बयान का जिक्र हो. अगर हार्दिक ने ऐसा कोई बयान दिया होता,तो ये सुर्खियों में होता.

हमने अपनी जांच को आगे बढ़ाया और हार्दिक पांड्या के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को खंगाला. हमें यहां भी वायरल दावे से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली.

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है. हार्दिक पांड्या की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है. 

यह पहली बार नहीं है, जब हार्दिक पांड्या के नाम से इस तरह का फर्जी बयान वायरल हुआ हो. पहले भी इस तरह के फर्जी बयान हार्दिक पांड्या सहित कई अन्य खिलाड़ी  विराट कोहली, रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज के नाम से वायरल हो चुके हैं. जिनकी फैक्ट चेक रिपोर्ट विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ी जा सकती है.

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया. हमने पाया कि यूजर क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़ी पोस्ट को शेयर करता है. 

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. फर्जी बयान को  हार्दिक पांड्या के नाम से वायरल किया जा रहा है.

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
Live: 'मैंने हमेशा कोशिश की माननीय सदस्य...', सदन में वापसी के बाद ओम बिरला का पहला संबोधन
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी के लिए अखिलेश यादव ने बनाया बड़ा प्लान, नया समीकरण साधने की कोशिश
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
‘6 महीने 60 साल के बराबर..’ मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
मोनालिसा के मुस्लिम पति ने बताई अपनी प्रेम कहानी, बोले- 'मैंने रिश्ते के लिए किया था इंकार'
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
हार्दिक पांड्या या ईशान किशन, किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा पढ़ी-लिखी? जान लें हकीकत
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
मेट्रो में स्टंट दिखाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स के निशाने पर आ गया परिवार
Embed widget