एक्सप्लोरर

बांग्लादेश में साधु के जबरन बाल काटकर मुस्लिम बनाने का दावा गलत

बांग्लादेश में साधु की जटा काटकर उसे मुसलमान बनाने के दावे से वीडियो वायरल हो रहा है. पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुस्लिम है, जिसे कुछ युवकों ने नहलाकर साफ कपड़े पहनाए थे.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज). बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार से जोड़कर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ युवकों को एक व्यक्ति को पकड़कर उसके बाल काटते देखा जा सकता है. कुछ यूजर्स इसको शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो बांग्लादेश में एक साधु के जबरन बाल काटकर मुसलमान बनाए जाने का है.

विश्वास न्यूज की जांच में पता चला कि वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. दरअसल, बाजार में सड़क पर घूमते बेसहारा मुस्लिम व्यक्ति को कुछ युवकों ने साफ करके नहलाया था. उस वीडियो को साधु को जबरन मुस्लिम बनाने के गलत दावे से वायरल किया जा रहा है. हालांकि, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि बांग्लादेश सरकार के सामने हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा का मामला उठाया गया है और सरकार उस पर नजर बनाए हुए हैं.

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर Hiren Fifadra ने 13 दिसंबर को वीडियो को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

बांग्लादेश मे एक साधु जटाजुट को काटकर मुसलमान बना दिया हैं,
आखिर कौन सी लाइव,
देखने के बाद सोया हिंदू,
जागेगा,
एक होगा…..
मुसलमान समर्थित कांग्रेस का खुला विरोध करने का समय आ गया है
,”

vishvasnews

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा. इसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को पकड़कर उसके बाल काटते दिख रहे हैं. देखने से युवक किसी एनजीओ का हिस्सा लग रहे हैं.  

वीडियो पर Sharif Wal लिखा हुआ है. इस बारे में सर्च किया तो यह वीडियो इस चैनल पर मिला. इस पर 7 नवंबर 2024 को इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. इसमें लिखा है, मानवता अभी जिंदा है. इससे हमें वायरल दावा संदिग्ध लगा.

वीडियो का कीफ्रेम गूगल लेंस से सर्च करने पर फेसबुक यूजर Mahbub creation 4 की प्रोफाइल पर इस वीडियो का लंबा वर्जन मिला. इसे 1 नवंबर को अपलोड किया गया है. वीडियो में युवक उस व्यक्ति को नहलाकर उसे साफ कपड़े पहनाते हुए देखे जा सकते हैं. इसके साथ में लिखा है, हमने उस आदमी के परिवार को ढूंढ लिया है, लेकिन अब हम इस आदमी को नहीं ढूंढ पा रहे हैं.

vishvasnews

इस पेज पर इसी तरह के अन्य वीडियो भी अपलोड किए गए हैं, जिनमें बेसहारा लोगों को नहलाकर साफ कपड़े पहनाए गए हैं.

9 दिसंबर को इस पेज से एक लाइव किया गया है, जिसमें बेसहारा व्यक्ति की साफ-सफाई करने वाले युवक को देखा जा सकता है. इसके साथ में लिखा है, भारत में उनके वीडियो के साथ गलत दावा किया जा रहा है कि वे एक साधु को जबरन मुस्लिम बना रहे हैं.

vishvasnews

इस बारे में हमने बांग्लादेश के फैक्ट चेकर तनवीर महताब से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुस्लिम है.

14 दिसंबर 2024 को एबीपी लाइव की वेबसाइट पर पीटीआई के हवाले से छपी खबर के अनुसार, संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सरकार बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर नजर बनाए हुए है. उन्होंने बांग्लादेश सरकार के सामने इस मामले को उठाया है. विदेश सचिव भी हाल ही में बांग्लादेश गए थे. उन्होंने भी वहां इस मामले को रखा था.  

vishvasnews

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया. बांग्लादेश के रहने वाले यूजर के 348 फ्रेंड्स हैं.

निष्कर्ष: बांग्लादेश में साधु की जटा काटकर उसे मुसलमान बनाने के दावे से वीडियो वायरल हो रहा है. पड़ताल में पता चला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मुस्लिम है, जिसे कुछ युवकों ने नहलाकर साफ कपड़े पहनाए थे.    

 
[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले Vishvas News पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget