एक्सप्लोरर

Fact Check: बांग्लादेश के दावे से Viral हुई महाराष्ट्र में बनी बाबरी विध्वंस डॉक्यूमेंट्री

बूम ने पाया कि महाराष्ट्र के मुंब्रा में बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर 6 दिसंबर को 'SDPI' ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की थी.

 

CLAIM

वीडियो में देखा जा सकता है कि बांग्लादेश में बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है.

FACT CHECK

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल दावा गलत है. यह वीडियो बांग्लादेश का नहीं बल्कि महाराष्ट्र का है. बीते 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस से जुड़ी यह फिल्म ठाणे स्थित मुंब्रा में दिखाई गई थी.

सोशल मीडिया पर बाबरी विध्वंस से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बांग्लादेश का है, जहां बड़ी-बड़ी स्क्रीनों पर बाबरी विध्वंस दिखाया जा रहा है.

बूम ने पड़ताल में पाया कि वीडियो बांग्लादेश का नहीं बल्कि महाराष्ट्र का है. ठाणे के मुंब्रा में 6 दिसंबर 2024 को 'सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)' ने यह स्क्रीनिंग आयोजित की थी. SDPI मुंब्रा के जनरल सेक्रेटरी सरफराज शेख ने बूम से की गई बातचीत में इसकी पुष्टि की कि ठाणे के मुंब्रा इलाके में इस डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई थी.

लगभग चार मिनट के इस वायरल वीडियो में एक सड़क किनारे बड़ी-सी स्क्रीन पर बाबरी मस्जिद से जुड़ी एक फिल्म चल रही है. सड़क किनारे जुटी भीड़ से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कोई मुस्लिम बहुल इलाका है. इस डॉक्युमेंट्री में पूरी टाइमलाइन के साथ बाबरी मस्जिद और राम जन्मभूमि विवाद की शुरुआत से लेकर अंत तक का एक संक्षिप्त इतिहास बताया गया है.

एक्स पर एक वेरिफाइड यूजर तुषार राय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'बांग्लादेश में बड़ी- बड़ी स्क्रीन लगा बाबरी मस्जिद का विध्वंस दिखाने का मकसद क्या है! हिन्दुओं के प्रति मुस्लिम समुदाय को उकसाना कष्टकारी है. बताइए हमारे देश ने बनाया वो आंख दिखा रहा?' 

Fact Check: बांग्लादेश के दावे से Viral हुई महाराष्ट्र में बनी बाबरी विध्वंस डॉक्यूमेंट्री

वीडियो महाराष्ट्र का है

वायरल वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि स्क्रीन पर नीचे की तरफ 'Social Democratic Party of India' लिखा हुआ था. बता दें कि सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी भारत का एक राजनीतिक दल है. वीडियो में इस दल का झंडा भी देखा जा सकता है. इससे हमें अंदेशा हुआ कि वीडियो बांग्लादेश का नहीं है.

Fact Check: बांग्लादेश के दावे से Viral हुई महाराष्ट्र में बनी बाबरी विध्वंस डॉक्यूमेंट्री

वायरल वीडियो के कीफ्रेम जरिए बुलंद आवाज नाम के यूट्यूब चैनल पर हमें यह वीडियो मिला. इसके टाइटल में बताया गया कि बाबरी मस्जिद की याद में मुंब्रा में 6 दिसंबर को यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई. संबंधित कीवर्ड्स से हमें SDPI मुंब्रा के एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल पर इस स्क्रीनिंग का मिलता-जुलता वीडियो मिला.

इसमें स्पष्ट तौर पर बताया गया था कि 6 दिसंबर को SDPI मुंब्रा ने दारुल फलाह मस्जिद के पास बाबरी मस्जिद की टाइमलाइन पर एक प्रदर्शनी आयोजित की, जिसमें स्क्रीनिंग के माध्यम से बाबरी विध्वंस के इतिहास को उजागर किया गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SDPI MUMBRA KALWA (@sdpi_mumbra)

SDPI मुंब्रा के यूट्यूब चैनल पर मूल वीडियो भी देखा जा सकता है, जिसे बांग्लादेश का बताकर शेयर किया जा रहा है. हमें इनके इंस्टाग्राम पर इस कार्यक्रम से संबंधित एक अन्य वीडियो भी मिला. इसमें SDPI मुंब्रा के जरनल सेक्रेटरी सरफराज शेख लोगों से आयोजन में शिरकत करने की अपील करते नजर आ रहे हैं.

पुष्टि के लिए हमने जनरल सेक्रेटरी सरफराज शेख से भी संपर्क किया. उन्होंने बूम को बताया, "वीडियो के साथ किया जा रहा बांग्लादेश का दावा अफवाह मात्र है. SDPI हर साल 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की याद में विरोध प्रदर्शन करती है. इसी कड़ी में हमने यह प्रदर्शनी रखी थी."

सरफराज ने आगे बताया, "हमने इसके जरिए बाबरी की पूरी टाइमलाइन दिखाने की कोशिश की थी. यह आयोजन मुंब्रा इलाके के अकॉर्ड नाके के पास स्थित दारुल फलाह मस्जिद के पास किया गया था."

[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट Shakti Collective के पार्ट के तहत पहले BOOM पर छपी थी. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget