एक्सप्लोरर

‘इंडिया’ गठबंधन नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाक़ात की पुरानी तस्वीरें हालिया बताकर वायरल

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि वायरल तस्वीरें 2023 की हैं और इनका किसी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है. 

फैक्ट चैक

निर्णय [भ्रामक]

ये तस्वीरें अप्रैल 2023 की हैं जब नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाक़ात की थी.

दावा क्या है? 

केंद्र में सरकार बनाने की कवायद के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रमुख नीतीश कुमार की कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों के ज़रिये दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने दिल्ली पहुंचकर इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मुलाक़ात की है.

2024 के लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद देश में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बैठकों का दौर जारी है. सरकार बनाने के लिए 272 के आंकड़े चाहिए. एनडीए गठबंधन के खाते में क़रीब 292 सीटें हैं और विपक्षी इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं. एनडीए तभी सरकार बना सकता है जब जेडीयू और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) जैसे गठबंधन सहयोगी उसका समर्थन करते रहें. 

यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंडिया गठबंधन जेडीयू और टीडीपी से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है. फ़िलहाल दोनों दल किंगमेकर की भूमिका में हैं. जेडीयू ने 12 और टीडीपी ने 16 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूज़र ने दो तस्वीरों का एक सेट शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "नितीश कुमार बाबू दिल्ली पहुंचे और इन्डिया गठबंधन के सम्मानित हाई प्रोफाइल लीडर से मुलाक़ात की एवं चन्द्र बाबू नायडू जी से भी इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से बात चल रही है. जन नायक श्री राहुल गांधी जी ने कहा था लिख कर रख लो 2024 में मोदी प्रधानमंत्री नही बनेगा." पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें.

‘इंडिया’ गठबंधन नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाक़ात की पुरानी तस्वीरें हालिया बताकर वायरल

वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

नीतीश कुमार के स्वागत का एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनके कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का दावा किया गया है. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां और यहां देखें.

हालांकि, वायरल तस्वीरें हाल की नहीं बल्कि अप्रैल 2023 की हैं, जब नीतीश कुमार बिहार में आरजेडी के साथ महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी विरोधी गठबंधन बनाने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले थे. वायरल वीडियो भी उसी बैठक का है. 

हमने सच का पता कैसे लगाया? 

पहली तस्वीर 

हमने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हाथ मिलाते नीतीश कुमार की तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च पर खोजा तो हमें यह अप्रैल 13, 2023 को प्रकाशित द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में मिली. रिपोर्ट में तस्वीर का क्रेडिट पीटीआई को दिया गया है. 

‘इंडिया’ गठबंधन नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाक़ात की पुरानी तस्वीरें हालिया बताकर वायरल

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस/स्क्रीनशॉट)

रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात कर 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी विरोधी मोर्चा बनाने की रणनीति पर चर्चा को लेकर मुलाक़ात की.

यही तस्वीर अप्रैल 13, 2023 को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स और इंडिया टुडे की रिपोर्ट में भी मौजूद है. 

गौरतलब है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का प्रमुख हिस्सा थे. उन्हें इस गठबंधन का 'आर्किटेक्ट भी कहा जा रहा था.  हालांकि, नीतीश कुमार ने जनवरी 2024 में पाला बदलकर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए थे. 

दूसरी तस्वीर 

हमें  अप्रैल 13, 2023 को प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस और लाइव मिंट सहित कई मीडिया रिपोर्ट्स में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तत्कालीन जेडीयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ नीतीश कुमार की पोज़ देते हुए यह तस्वीर मिली. 

यह तस्वीर उसी बैठक की है जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्षी गठबंधन बनाने को लेकर चर्चा हुई थी.

इस तस्वीर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अप्रैल 12, 2023 को एक्स अकाउंट (आर्काइव यहां) पर शेयर किया था. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस बैठक की तस्वीरें एक्स पर शेयर की थीं.

‘इंडिया’ गठबंधन नेताओं के साथ नीतीश कुमार की मुलाक़ात की पुरानी तस्वीरें हालिया बताकर वायरल

राहुल गांधी के एक्स-पोस्ट का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

वीडियो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा नीतीश कुमार के स्वागत वाला वीडियो भी उसी बैठक का है. हमें यह वीडियो नवभारत टाइम्स के यूट्यूब चैनल (आर्काइव यहां) पर अप्रैल 12, 2023 को अपलोड हुआ मिला. इस वीडियो में भी खड़गे, राहुल, तेजस्वी और राजीव रंजन के साथ नीतीश कुमार एक साथ तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए नज़र आते हैं.  

नीतीश कुमार जून 5, 2024 को एनडीए की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक में प्रस्ताव पारित कर नरेंद्र मोदी को घटक दलों का नेता चुना गया था.

निर्णय

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि वायरल तस्वीरें 2023 की हैं और इनका किसी मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है. 

(नोट: इस रिपोर्ट को उसी बैठक के एक वीडियो के फ़ैक्ट-चेक के लिए अपडेट किया गया है, जो कि अभी वायरल हो रहा है.)

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget