एक्सप्लोरर

Explained : इन देशों में भारत से ज्यादा मामले, फिर क्यों नहीं लगा लॉकडाउन?

1 मई को भारत में तीसरी बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है. वहीं दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं, जहां कोराना के मामले भारत से ज्यादा हैं, लेकिन वहां पर अब भी लॉकडाउन नहीं लगा है.

पूरी दुनिया में 32 लाख से भी ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं. दो लाख 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने-अपने घर को जा चुके हैं. इस वायरस से लड़ने के लिए दुनिया के कई देशों ने अपने यहां लॉकडाउन कर रखा है. भारत जैसे देश में पहले 21 दिन, फिर 19 दिन और फिर 14 दिन का लॉकडाउन किया जा चुका है. चीन, स्पेन, इटली, ब्रिटेन, न्यूज़ीलैंड और अमेरिका जैसे देशों ने खुद के यहां थोड़ा कम या थोड़ा ज्यादा लॉकडाउन कर रखा है. लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं, जिन्होंने अपने यहां लॉकडाउन नहीं किया है, जबकि वहां पर मामले तुलनात्मक रूप से ज्यादा हैं.

इस लिस्ट में पहला नाम स्वीडन का है. इस देश की आबादी एक करोड़ से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन यहां पर 21,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि अब तक कुल 2400 लोगों की मौत हो चुकी है. फिर भी इस देश में स्कूल और दूसरे व्यवसाय खुले हुए हैं. हालांकि लोगों को सलाह दी गई है कि वो बेवजह बाहर न जाएं. वहीं बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गई है. देश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट चल रहे हैं, लेकिन सरकार अपने लोगों से अनुरोध कर रही है कि वो उनका इस्तेमाल न करें. हालांकि ऐसा नहीं है कि स्वीडन की सरकार अपने यहां कोरोना को रोकने की कोशिश नहीं कर रही है, लेकिन वहां के डॉक्टरों का मानना है कि लॉकडाउन थोपने से बेहतर है लोगों को समझाना कि वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, जिससे कि वो कोरोना से बच पाएंगे. वहीं स्वीडन में इस महामारी को रोकने के लिए बनाई गई टीम के वैज्ञानिक एंगर्स टेंगेल ने ये भी कहा है कि स्वीडन हर्ड इम्युनिटी पर काम नहीं कर रहा है, जिसके तहत एक बड़ी आबादी को कोरोना से संक्रमित किया जाना था, ताकि लोगों में खुद से कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन सके.

इस लिस्ट में दूसरा नाम दक्षिण कोरिया का है. इस देश में कोरोना के 10 हजार से भी ज्यादा केस हैं. 247 लोगों की मौत हो चुकी है, फिर भी इस देश ने अपने यहां लॉकडाउन नहीं लगाया है. हां, इस देश में टेस्टिंग बड़े पैमाने पर हो रही है, कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की शिनाख्त की जा रही है और उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है. और ऐसा करके दक्षिण कोरिया ने खुद के यहां स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है. पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त में 30 अप्रैल वो पहला दिन था, जब दक्षिण कोरिया में कोरोना का एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला था.

इसके अलावा मध्य एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान की सरकार का दावा है कि उसके यहां कोरोना का एक भी केस नहीं है, लिहाजा उसे लॉकडाउन की कोई ज़रूरत नहीं है. हालांकि वहां पर भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पूरी तरह से रोक लगी है. लेकिन लोग एक जगह इकट्ठे हो रहे हैं और खुशियों के मौकों को सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं तजाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां 30 अप्रैल को पहली बार कोरोना के मरीज मिले हैं और उनकी संख्या 15 है. इस देश में भी लॉकडाउन नहीं है, लेकिन यहां पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं और खेलों को रोक दिया गया है. लोगों को भीड़ लगाने से मना किया गया है और घर से बाहर निकलने के लिए मास्क को ज़रूरी बना दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget