एक्सप्लोरर

Explained: जानिए मांझा को लेकर दिल्ली सरकार की क्या गाइडलाइंस है, चीनी मांझे संग उड़ाई पतंग तो होगी 5 साल जेल

आगामी स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. दिल्ली में साल 2017 में ही इसपर प्रतिबंध लगाया गया था.

आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी दिल्ली में होने वाली पतंगबाजी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसकी बिक्री पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करती है. दिल्ली में साल 2017 में ही इसपर प्रतिबंध लगाया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी कई जगहों पर इसकी धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है.

पूर्व में दिल्ली में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां चाइनीज मांझे की वजह से लोग घायल हुए हैं. हाल ही में पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर फ्लाईओवर पर स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. वहीं, नंदनगरी में भी एक बाइक सवार व्यक्ति भी मांझे से जख्मी हो गया था. स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने एक बार फिर से चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. नियम तोड़ने वालों को 5 साल तक की जेल हो सकती है. 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जुलाई 2017 में लगाया था बैन 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जुलाई 2017 में खतरनाक चीनी मांझे की बिक्री पर पूरे देश में बैन लगा दिया था. पीपल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पीटा की अर्जी पर यह आदेश आया था. इसमें कहा गया था कि पतंग उड़ाना देश की परंपरा रही है. लेकिन खतरनाक चीनी मांझे से पशु-पक्षी और लोग बुरी तरह जख्मी हो जाते हैं. मांझा बनाने वाली कंपनियां सुप्रीम कोर्ट गईं, जिन्हें वहां से राहत नहीं मिली.

जानिए कैसे बनता है चाइनीज मांझा

चाइनीज मांझा नायलान और सिंथेटिक धागे से बनता है. कांच और अन्य धातु का भी प्रयोग किया जाता है, जिससे यह बिजली का संवाहक बन जाता है. इसके बिजली के तार व अन्य उपकरणों के संपर्क में आने से करंट लगने का खतरा रहता है. इस तरह की मांझे से दिल्ली सहित पूरे देश में कई लोगों की जान चली गई है. इससे पहले राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने भी सभी राज्यों से इसके इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया था. आमतौर पर मांझा धागे से बनता है. उसपर कांच की लेयर चढ़ाई जाती है. साधारण मांझा भी धार की वजह से काफी खतरनाक होता है. लेकिन यह आसानी से टूट जाता है. ऐसे में यह खतरनाक होता है. चाइनीज मांझा खास मैटेरियल से बनता है, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल होता है. इसलिए यह ज्यादा खतरनाक है. चाइनीज मांझे को विशेष तौर पर तैयार किया जाता है. चाइनीज मांझे को बनाने में कुल पांच प्रकार की केमिकल और अन्य धातुओं का प्रयोग किया जाता है.  इनमें सीसा, वजरम नामक औद्योगिक गौंद, मैदा फलौर, एल्युमीनियम ओक्साइड और जिरकोनिया आॅक्साइड का प्रयोग होता है. इन सभी चीजों के मिक्स होने पर तेज धार वाला चाइनीज मांझा तैयार होता है. 

चाइनीज मांझे से एक्सीडेंट होने का खतरा ज्यादा 

चाइनीज मांझा काफी धारदार होता है. यह इलेक्ट्रिक कंडक्टर होता है, ऐसे में इससे करंट आने का खतरा रहता है. साथ ही यह आसानी से टूटता नहीं है और किसी के गले या फंस जाता है. इससे ज्यादा दुपहिया वाहनों के चालकों को होती है, क्योंकि कटी हुई पतंग की डोर उनके गले में फंसने का डर रहता है. इससे एक्सीडेंट होने का खतरा होता है या फिर मांझे से लोग घायल हो जाते हैं. आमतौर पर मांझा हल्के झटके के बाद टूट जाता है. लेकिन कई बार यह जानलेवा भी होता जाता है. हर साल मांझे से घायल होने के कई मामले सामने आते हैं. 

यह भी पढ़ें 

Tokyo Olympics 2020: नेशनल हेड कोच पुलेला गोपीचंद ने पीवी सिंधु को दी बधाई, उपलब्धि को बताया शानदार

Tokyo Olympics 2020: 41 साल बाद ओलंपिक हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget