एक्सप्लोरर

Explained: क्या है फॉकलैंड द्वीप विवाद, भारत से क्यों और कैसी मदद मांग रहा है अर्जेंटीना

Falkland islands: दिल्ली में 25 अप्रैल से रायसीना डायलॉग शुरू हुआ.यह कार्यक्रम एक खास वजह से चर्चा में है. अर्जेंटीना ने इस कार्यक्रम में भारत से फॉकलैंड द्वीप समूह विवाद सुलझाने में मदद मांगी है.

Falkland islands Controversy: देश की राजधानी दिल्ली में आज से यानी 25 अप्रैल से रायसीना डायलॉग शुरू हुआ. इस आयोजन में कई देश के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. यह कार्य़क्रम इस बार एक खास वजह से चर्चा में है. दरअसल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दौरे के ठीक बाद अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो नई दिल्ली पहुंचे हैं और वह भी इस प्रोग्राम में शामिल हो रहे हैं. वह यहां एक खास मकसद से आए हैं और उनका मकसद फॉकलैंड द्वीप समूह विवाद को सुलझाने के लिए भारत का ब्रिटेन से बातचीत करना है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है फॉकलैंड द्वीप समूह विवाद जिस पर अर्जेंटीना भारत की मदद चाहता है.

क्या है फॉकलैंड द्वीप समूह विवाद

फॉकलैंड द्वीप समूह को लेकर ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा है. इस द्वीप की खोज यूरोपीय लोगों ने की थी. इसके बाद यह समय के साथ कई देशों का उपनिवेश बना. यह द्वीप दक्षिणी अटलांटिक सागर में स्थित है जिससे अर्जेंटीना की समुद्री सीमा लगती है. इस द्वीप पर अर्जेंटीना अपना दावा करता है और इसे माल्विनस कहता है. अर्जेंटीना का कहना है कि ब्रिटेन ने  इस द्वीप को 1833 में उससे गैरकानूनी तरीके से छीना था. फॉकलैंड द्वीप समूह को वापस पाने के लिए अर्जेंटीना ने 1982 में यहां युद्ध किया. यह युद्ध तीन महीने तक चला, ब्रिटेन ने अर्जेंटीना को हरा दिया और इस युद्ध के बाद ब्रिटेन ने अर्जेंटीना के साथ सभी संबंध तोड़ लिए थे और भविष्य में इस मुद्दे पर बातचीत न करने की बात कही थी. फॉकलैंड द्वीप ब्रिटेन के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम है. पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने इसे मिलिट्री बेस कैंप के रूप में यूज किया.

भारत से क्यों इस मामले में हस्तक्षेप चाहते है अर्जेंटीना

दरअसल, पिछले कुछ साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कद तेजी से बढ़ा है. इंटरनेशनल लेवल पर उसका अच्छा दबदबा है. अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन भी उसके अच्छे मित्र हैं. हाल ही में ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन यहां से सफल यात्रा करके लौटे हैं. दोनों देशों के अच्छे संबंधों को देखते हुए ही अर्जेंटीना चाहता है कि भारत इस मामले में ब्रिटेन से बात करे.

फॉकलैंड विवाद को लेकर आयोग बनाने की तैयारी

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगे और इस दौरान वह भारत में द कमीशन फॉर द डायलॉग ऑन द क्वश्चेन ऑफ द माल्विनास आईलैंड्स इन इंडिया नाम के एक आयोग को भी लॉन्च करेंगे. इस आयोग के सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, भाजपा नेता शाजिया इल्मी, कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर और अनुभवी शांतिदूत तारा गांधी भट्टाचार्जी शामिल होंगी.

ये भी पढ़ें

Explained: बैन के बाद रूस से कौन से देश खरीद रहे हैं क्रूड ऑयल? किन कंपनियों ने खरीदने पर लगाई रोक?

Explained: सावधान! इस तरह हैक होता है आपके ईमेल, स्मार्टफोन, बैंकिंग, कंप्यूटर और सोशल मीडिया का पासवर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget