एक्सप्लोरर

'फोर मोर शॉट्स प्लीज' की सयानी गुप्ता ने बताया, 'कैफे के बाथरूम में बदलने पड़ते थे कपड़े'

अमेजम प्राइम की सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग इस्तांबुल में हुई थी. सयानी ने बताया कि इस दौरान शो की एक्ट्रेसेस को कैफे में कपड़े बदलने पड़ते थे.

अमेजम प्राइम पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स' का दूसरा सीजन फैंस को खूब पसंद आ रहा है. इस सीरीज का कुछ हिस्सा इस्तांबुल में भी शूट किया गया था. इसे लेकर अब इसकी एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने बताया कि शूटिंग के लिए उन्हें कैफे में कपड़े बदलने पड़ते थे.

उन्होंने बताया कि कैसे, शो की शूटिंग के दौरान कलाकारों ने इस्तांबुल के एक छोटे से कैफे में घंटों बिताए थे. उन्होंने कहा, "हम वाकई उस कैफे में रहते थे. हम वहीं हेयरस्टाइलिंग और मेकअप करते थे. छोटे से बाथरूम में आउटफिट बदलते थे. वहीं नाश्ता, लंच डिनर खाते थे और सभी प्रकार के जूस, चाय, कॉफी पीते थे, मिठाइयां खाते थे, जन्मदिन के केक काटते थे और बारिश हो या धूप हम शूटिंग करना पसंद करते थे. मैंने अपनी दोस्तों के साथ यहां बहुत अच्छा समय बिताया."

सयानी ने साझा किया, "मैं इस्तांबुल में इस जगह को कभी नहीं भूल सकती. यह बहुत खूबसूरत है." आपको बता दें कि नुपुर अस्थाना ने शो के दूसरे सीजन को निर्देशित किया जिसमें सयानी के साथ कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू मुख्य भूमिकाओं में हैं. 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' अमेजन प्राइम पर प्रसारित हो रही है.

ये सीरीज उन चारों दोस्तों की कहानी है जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन इनमें एक चीज कॉमन है कि ये सभी अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं. इनकी यही सोच इन्हें एक दूसरे से इतनी गहराई से जोड़कर रखती है. इस सीरीज का पहला सीजन अपनी स्टोरी के अलावा अपने बोल्ड कंटेंट के चलते भी सुर्खियों में रहा था.

View this post on Instagram
 

Buckle up! This ride is about to get wild???????????????? @4moreshotspls Season 2 Trailer out Now!!!!

A post shared by Sayani (@sayanigupta) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget