एक्सप्लोरर

Ashram 3: 'आश्रम 3' में बॉबी देओल के साथ रोमांस करती दिखीं ईशा गुप्ता, अपने रोल को लेकर किया ये खुलासा

Esha Gupta On Ashram 3: फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने आश्रम 3 का निर्देशन किया है. इससे पहले सीज़न एक और दो में उनके निर्देशन की काफी तारीफ हुई थी.

Ashram 3: फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया ईशा गुप्ता अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ 'आश्रम 3' के ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से बेहद उत्साहित हैं. हाल ही में रिलीज हुआ 'आश्रम 3' का ट्रेलर उत्साह को एक पायदान ऊपर ले गया और इसने एक रोमांचक क्राइम ड्रामा के लिए मंच तैयार किया. इस वेब सीरीज़ में अभिनेता बॉबी देओसल मुख्य भूमिका में हैं. पहले और दूसरे सीज़न में बॉबी के किरदार को काफी सराहना मिली थी. सीरीज़ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. 

आश्रम के तीसरे सीज़न में ईशा गुप्ता को भी शो का हिस्सा बनाया गया है. ईशा की कुछ झलक दिखाई गई हैं, जिसमें वो बाबा निराला यानी बॉबी देओल के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. हालांकि उनका रोल क्या है ये शो देखकर ही पता चलेगा. अपने किरदार के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे अपनी भूमिका की हर परत और बारीकियों के साथ खेलने में बहुत मजा आया. मुझे खुशी है कि दर्शक ट्रेलर का आनंद ले रहे हैं और मुझे यकीन है कि वे भी शो को पसंद करेंगे."

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने आश्रम 3 का निर्देशन किया है. इससे पहले सीज़न एक और दो में उनके निर्देशन की काफी तारीफ हुई थी. हाल ही में इसके तीसरे सीज़न का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, जिसे कुछ ही दिनों में 34 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और दर्शक इस सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

इस सीरीज़ में बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अनुप्रिया गोयंका, चंदन रॉय सान्याल, सचिन श्रॉफ और अदिति सुधीर पोहंकर जैसे कलाकार नज़र आएंगे. ये वेब सीरीज़ 3 जून से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर के लिए तैयार है.

यहां देखें ट्रेलर

 

Dhaakad के प्रमोशन के बीच Kangana Ranaut ने अजय देवगन और Akshay Kumar को लेकर कही ये बात...

Watch: शादी के बाद रणबीर-आलिया ने ऐसे मनाई फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, देर रात यूं एक साथ दिखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चार यार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दोस्ती, लूट और क्राइम की दुनिया में फंसे चार दोस्त
‘चार यार’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दोस्ती, लूट और क्राइम की दुनिया में फंसे चार दोस्त
‘इमोशन को साथ नहीं रखती’, ‘कट’ बोलते ही किरदार से बाहर आ जाती हैं परिणीति चोपड़ा
‘इमोशन को साथ नहीं रखती’, ‘कट’ बोलते ही किरदार से बाहर आ जाती हैं परिणीति चोपड़ा
नई सीरीज को लेकर चर्चा में सबा आजाद, महिलाओं के संघर्ष पर किया रिएक्ट
नई सीरीज को लेकर चर्चा में सबा आजाद, महिलाओं के संघर्ष पर किया रिएक्ट
जियो हॉटस्टार पर होगी 'जय सिंह राठौड़' की शानदार वापसी, अनिल कपूर ने किया '24' की रिलीज डेट का ऐलान
जियो हॉटस्टार पर होगी 'जय सिंह राठौड़' की शानदार वापसी, अनिल कपूर ने किया '24' की रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget